Republic Day

Republic Day 2020 : गणतंत्र दिवस पर कुर्ते से लेकर एक्सेसरीज तक करें ट्राई

1176 0

नई दिल्ली। 26 जनवरी को देश का 71वां Republic Day मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन हैं, जिसे हर भारतीय गर्व के साथ मनाता है। धरती से लेकर गगन तक तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। देशभक्ति की गूंज लोगों के दिलो-दिमाग पर नहीं बल्कि हर तरफ दिखाई देता है। ऐसे में क्यों न Republic Day के मौके पर कुछ ऐसा खास किया जाए, जिससे मन ही नहीं तन भी तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आए।

इसलिए Republic Day के मौके पर हम आपके लिए कुछ खास फैशन टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आपका परिधान भी तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा।

Republic Day के मौके पर केसरिया साड़ी और दुपट्टा

अगर, आप साड़ी पहनना पसंद करते हैं तो गणतंत्र दिवस के मौके पर हरे और केसरिया रंग की मिक्स साड़ी पहन सकते हैं। आप अगर चाहे तो हरे और केसरिया रंग से मिलती जुलती साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।

जो लोग साड़ी नहीं पहनते हैं वह व्हाइट सलवार-सूट के साथ तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दुपट्टा कैरी कर सकते हैं।

एक्सेसरीज होनी चाहिए खास

सिर्फ कपड़ों को ही नहीं गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप एक्सेसरीज को भी तिरंगे रंग में रंग सकते हैं। आप चाहे तो कान के झुमके ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप हरे और केसरिया रंग की मेटल की चूड़ियों से हाथों को कूल लुक दे सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BX0PtEFHkFe/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आप फैशन फ्री हैं तो मेकअप में तिरंगा रंग ट्राई कर सकती हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप तिरंगे के रंग का आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। ये स्टाइल न केवल शानदार लगेगा बल्कि आप इसमें बेहद स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/BmBl1aoHlFL/?utm_source=ig_web_copy_link

तो सोच क्या रही हैं? इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर खुद को एक खास लुक दीजिए और सबको चौंका दीजिए।

Related Post

मालगाड़ी बेपटरी

शाहजहांपुर में मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, ट्रेनें हुई लेट

Posted by - November 12, 2019 0
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन के अटसलिया रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को किया रवाना

Posted by - January 26, 2025 0
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के…