दोहराया गया गिरधारी का एनकाउंटर

दोहराया गया गिरधारी का एनकाउंटर

1000 0

अजीत सिहं हत्याकांड के आरोपित गिरधारी एनकाउंटर मामले में शनिवार दोपहर राजधानी पुलिस ने घटना का नाट्य रुपांतरण किया। इस दौरान फ ॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। घटना के री-क्रिएशन की वीडियोग्राफ ी भी की गई। रि-क्रिएशन के दौरान दिखाया गया कि विभूतिखंड पुलिस गिरधारी को लेकर असलहा बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसने पास में बैठे दारोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली थी और उन्हें धक्का देकर गाड़ी से नीचे गिरा दिया था। इसके बाद आरोपित ने पुलिसकर्मियों पर फ ायरिंग शुरु कर दी थी। अंधेरे का फ ायदा उठाकर आरोपित झाडिय़ों में भागने लगा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह लगातार फयरिंग कर रहा था।

पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से गिरधारी घायल हो गया था, जिसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।  गौरतलब है कि 14-15 फरवरी के देर रात्रि करीब 2:30 बजे के आस-पास पुलिस मुठभेड़ में गिरधारी की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के बाद कई सवाल उठ रहे थे। गिरधारी के परिवारजन न्यायालय में अर्जी देकर मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस पर न्यायालय ने हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विभूति खंड और डीसीपी पूर्वी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ  उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी। फिलहाल कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी है।

Related Post

देवेंद्र फडणवीस

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को मिला बड़ा झटका, अब चलेगा मुकदमा

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस…
yogi government

पिछले पांच सालों में यूपी में बढ़े 27 फीसदी पर्यटक और होटलों में साढ़े हजार कमरे भी

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पिछले पांच सालों में दूरदर्शी नीति का परिणाम है कि कोरोना के बाद…
Maha Kumbh

महाकुम्भ-2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं

Posted by - December 18, 2024 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) महापर्व के आयोजन को अब कुछ दिन ही शेष बचे…