Nita Ambani and Ivanka

नीता अंबानी के BHU में प्रोफेसर बनने की खबर निकली फर्जी

684 0
मुंबई । इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी (Neeta Ambani) को बीएचयू में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने के प्रस्ताव की खबर को फर्जी बताया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने एएनआई को बताया कि यह खबर फर्जी है। ‘बीएचयू में उनके (Neeta Ambani) (नीता अंबानी) के लेक्चरर बनने को लेकर कोई प्रस्ताव या निमंत्रण नहीं मिला है’ और न ही विश्वविद्यालय की तरफ से नीता अंबानी तक कोई सूचना भेजी गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया था कि नीता अंबानी (Neeta Ambani) को एक विजिटिंग प्रोफेसर बनाने के प्रस्ताव के विरोध में छात्रों ने मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया।

बीएचयू ने भी नकारी खबर

मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने भी कहा, ‘बीएचयू स्थित सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन केन्द्र में श्रीमती नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने संबंधी मीडिया खबरों के संदर्भ में ये स्पष्ट किया जाता है कि इस बारे में कोई आधिकारिक निर्णय बीएचयू प्रशासन ने नहीं लिया है और न ही ऐसा कोई प्रशासनिक आदेश जारी हुआ।’

Related Post

Gida

बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से गीडा बना उद्यमियों की पसंद

Posted by - May 24, 2022 0
लखनऊ/गोरखपुर। बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं (best infrastructure) की वजह से गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (Gida) निवेशकों की पसंद बन रहा है।…
CM Yogi

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 1, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि होली, रमजान, ईद सहित आगामी पर्वों के दौरान शरारतन माहौल…
CM Yogi

हमने कृषि विकास दर को 18.2 प्रतिशत पर पहुंचाया, किसानों को सम्मान निधि से जोड़ाः सीएम योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। विधान परिषद में सीएम योगी (CM Yogi) ने कृषि के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ…