Reliance 43rd AGM

Reliance 43rd AGM : गूगल ने किया जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश

946 0

मुंबई। जियो प्लेटफॉर्म्स में सोशल मीडिया की दिग्गज गूगल 33737 करोड़ रुपये का निवेश कर 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। इसकी घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक अंबानी ने Reliance 43rd AGM में बुधवार को की।

वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस देगा Jio, भारत को बनाएंगे 2G मुक्त

इस अवसर पर अंबानी ने 5जी सोल्यूशन विकसित करने का ऐलान करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को समर्पित बताया।उन्होंने कहा कि जियो ने संपूर्ण 5जी तकनीक विकसित कर ली है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा। जैसे ही 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे, इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे। फील्ड में इस्तेमाल के लिए अगले साल तक यह तकनीक तैयार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वर्तमान में 2जी फोन इस्तेमाल कर रहे 35 करोड़ भारतीयों को सस्ते स्मार्टफोन मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि गूगल के साथ मिलकर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित  4G-5G स्मार्टफोन बनाएंगे।

मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर बने, गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को पछाड़ा

 

जियो,राईट इश्यू और बीपी को मिला कर कुल दो लाख 12 हजार 809 करोड रुपये की राशि जुटाई गई

उन्होंने कहा कि कंपनी का पूंजी जुटाने का लक्ष्य पूरा हुआ है। जियो,राईट इश्यू और बीपी को मिला कर कुल दो लाख 12 हजार 809 करोड रुपये की राशि जुटाई गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला सोशल मीडिया की ही एक अन्य दिग्गज फेसबुक के साथ 22 अप्रैल को शुरु हुआ था। इसके बाद जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.24 प्रतिशत इक्विटी के लिए 12 निवेशकों के 13 निवेश प्रस्तावों से 118318.45 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और गूगल को मिलाकर 32.94 प्रतिशत के लिए कुल निवेश 152155.45 करोड़ रुपये हो गया।

फेसबुक के बाद गूगल का दूसरा सर्वाधिक राशि का निवेश

फेसबुक के बाद गूगल का दूसरा सर्वाधिक राशि का निवेश है। फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 प्रतिशत इक्विटी के लिए 43754 करोड़ रुपए का निवेश किया है। गूगल ने भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से बातचीत के बाद कंपनी ने भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में 10 अरब डॉलर अर्थात 75,000 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया ।

जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था

जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने इसमें निवेश किया। बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईएफ और इंटेल ने भी निवेश की घोषणा की। हाल ही में क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश का ऐलान किया है।

Related Post

…और रामपुर तिराहा कांड का दंश साथ ले गयी कद्दावर कांग्रेस नेता

Posted by - June 14, 2021 0
चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय वर्ष 2005, रात्रि लगभग 2 बजे का समय, देहरादून में मुख्यमंत्री का आवास, कक्ष संख्या-2,…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्टमंडल, अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग पर हुई चर्चा

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। भारत एवं ब्रिटेन के आपसी मधुर सम्बंधों की प्रगाढ़ता को बढ़ाने के लिए एक ब्रिटिश शिष्टमंडल (British delegation) भारत…
CM Vishnu dev Sai

हमारे पूर्वजों की सम्पत्तियों को दूसरों को सौंपने की बात कर रही है कांग्रेस: विष्णु देव साय

Posted by - April 26, 2024 0
रायपुर/तमनार। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिम लोगों का…