प्यार

प्यार के मामले में जिद्दी होती हैं इस राशि की लड़कियां, 2020 में मिलेगा सरप्राइज

1192 0

नई दिल्ली। केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के देशों में लोग राशियों पर भरोसा करते हैं। 12 राशियों के जातकों का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। बात अगर हम महिलाओं के बारे में करें तो अलग-अलग राशियों की महिलाएं भी अलग-अलग स्वभाव की ही होती हैं। राशि के अनुसार ही महिलाओं में भी गुण-अवगुण और अच्छी-बुरी आदतें होती हैं।

अट्रैक्टिव लुक वाले इस राशि की लड़कियों की लव लाइफ भी बहुत होती है इंटरेस्टिंग 

यह तो आप सभी जानते ही हैं कि राशि से व्यक्ति के स्वभाव व पर्सनैलिटी से जुड़ी बातों का पता चलता है। तो चलिए आज हम आपको स्वभाव से थोड़ी शांत, लेकिन जिद्दी मीन राशि की लड़कियों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। जिन लड़कियों के नाम D, T, J, C से शुरू होते है वो मीन राशि की होती हैं। अट्रैक्टिव लुक वाले इस राशि की लड़कियों की लव लाइफ भी बहुत इंटरेस्टिंग होती है।

ऐसी होती हैं मीन राशि की लड़कियां

ईमानदारी से निभाती हैं दोस्ती

नियंत्रित व्यवहार रखने वाली इस राशि की लड़कियां अपनी दोस्ती पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। हालांकि इस राशि की लड़कियां हर किसी को अपना दोस्त बना लेती हैं।

जल्दी नहीं करती प्यार

वैसे तो यह जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती लेकिन अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाए तो यह हर परेशानी में उनका साथ देती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने जीवन में पार्टनर और फैमिली को पूरा महत्व देती हैं।

स्वभाव से होती हैं जिद्दी

इस अक्षर की नाम वाली लड़कियां स्वभाव से बहुत जिद्दी होती है। यह किसी और की बात सुनने में विश्वास नहीं रखती। इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें सेल्फ मेड कहना गलत नहीं होगा। इतना ही नहीं, यह अपने काम में किसी का दखल बिल्कुल बर्दाशत नहीं करते हैं।

सोच-समझकर खर्च करती हैं पैसा

पैसा सोच-समझकर खर्च करने वाली इन लड़कियों का स्वभाव कोमल व भावुक होता है। हालांकि यह अपनी फीलिंग्स ज्यादातर छिपाकर ही रखती हैं। इन लड़कियों को धोखा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।

सांवले रंग और बेटी जनने पर घर से बेदखल बहू, अब जज बनकर देगी पीड़ितों को न्याय 

दिखावे से दूर

संवेदनशील इस राशि की लड़कियों को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता। इस राशि की लड़कियों को चालाक व तेज लोग नापसंद होते हैं।

पर्सनैलिटी देखकर करती हैं प्यार

सच्चे प्यार की तलाश करने वाली मीन राशि की लड़कियों को जल्दी किसी के ऊपर भी क्रश हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ज्यादातर पर्सनैलिटी देखकर उन्हें पसंद करती हैं।

होती हैं प्रैक्टिकल

जल्दी भरोसा करने वाली इस राशि की लड़कियां बहुत प्रैक्टिकल होती हैं। यह भावानात्मक संबंध तो बना लेती है लेकिन दिमाग से भी काम लेती हैं। इसके अलावा ये बहुत ही स्वाभिमानी भी होती हैं।

थोड़ी गुस्सैल भी

गुस्सा तो इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों के नाक पर रहता है। गुस्से में यह किसी और की बात सुनना भी पसंद नहीं करती। फिर गलती चाहें इनकी खुद की ही क्यों न हो।

दिमाग से होती हैं बुद्धिमान

बुद्धिमान होने के कारण मीन राशि की लड़कियां अपनी हर बात बेहद सोच-समझकर करती हैं। अपने इसी गुण, परिश्रम और मेहनत से यह अपनी मंजिल तक पहुंच जाती हैं।

लव लाइफ में झेलनी पड़ती हैं परेशानियां

प्यार पर भरोसा करने वाली इस राशि की लड़कियों को अपनी लव लाइफ में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह जिसे भी अपना मानती है उसके साथ रिश्ता पूरे दिल से निभाती हैं, लेकिन बावजूद इसके इन्हें एक बार तो जरूर प्यार में धोखा मिलता है।

Related Post

महिलाओं की समस्याएं अब होंगी चुटकियों में समाप्त, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली तकनीक

Posted by - September 29, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाओं की समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाली नई तकनीक वैज्ञानिकों ने खोज निकाली है जिससे अब आपकी तमाम…

हिन्दी दिवस के मौके पर व्हाट्सऐप, फेसबुक पर ऐसे मैसेज भेजकर दें बधाई

Posted by - September 14, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी…