CM Yogi

पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज, बजे गीत- यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे

356 0

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने बोला- अबकी बार 400 पार। 19 को मतदान केंद्र जाएंगे, इस बार भाजपा का कमल खिलाएंगे। रोड शो के पूरे रास्ते में जयश्री राम की गूंज रही।

एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जयश्रीराम के नारे सड़कों पर सुनाई देते मिले। जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे गीत पर लोगों का उमंग देखते ही बन रहा था। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों ने योगी आदित्यनाथ का जोरदार अभिवादन किया।

वहीं सड़कों के दोनों तरफ काफी भीड़ रही। भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुए रोड शो में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एक झलक पाने को पूरा सहारनपुर बेताब दिखा। हर तरफ सिर्फ कमल ही कमल का झंडा फहराता रहा।

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

आम जनमानस ने मोदी-योगी का कटआउट लेकर जोरदार स्वागत भी किया। सड़कों के दोनों पर ओर खड़े लोगों ने योगी (CM Yogi) पर पुष्पवर्षा की तो कॉम्प्लेक्स की छतों पर खड़े लोगों ने सीएम योगी का अभिवादन भी किया।

इस दौरान सहारनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी आदि भी शामिल रहे।

Related Post

rahul-gandhi

देश के चंद शीर्ष उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार किसानों की आय और भविष्य छीनना चाहती है: राहुल गांधी

Posted by - March 21, 2021 0
रायपुर। तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) के पूर्व कुंभ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे । योगी सरकार…

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, केरल में यलो अलर्ट जारी

Posted by - October 21, 2021 0
नई दिल्ली। मानसून के भारत के कई हिस्सों से विदा होने के बावजूद दिल्ली, उत्तराखंड और केरल में बीते कुछ दिनों…