Shiv Sena

आज गोवा रवाना होंगे शिवसेना के बागी विधायक

568 0

मुंबई: गुवाहाटी में रुके शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक आज सीधे गोवा के लिए रवाना होंगे। खबर है कि गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर इनके लिए 70 कमरे बुक किए गए हैं। इसके बाद शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक कल मुंबई के लिए रवाना होंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए सदन में जाएंगे।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा के सचिव को 30 जून को विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित कराने के लिए लिखा है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा है, जिसका एकमात्र एजेंडा सीएम उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ विश्वासमत होगा। ये सत्र सुबह 11 बजे से आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Related Post

labour codes

नए श्रमिक कानून से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच, महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट का अधिकार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ: नए श्रमिक कानून (New Labour Codes) से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा गारंटी और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित…
CM Yogi

अनुच्छेद 51 वैश्विक शांति और सौहार्द की दिशा में भारत की सोच को दर्शाता है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत…