10 सरकारी बैंकों के विलय को RBI की मंजूरी

10 सरकारी बैंकों के विलय को RBI की मंजूरी, देश का दूसरा सबसे बड़ा ये बैंक होगा

925 0

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को 10 सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक, आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक को इंडिनयन बैंक में विलय किया जाना है।

आगामी 1 अप्रैल 2020 को इन सभी बैंकों का विलय कर दिया जाएगा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगामी 1 अप्रैल 2020 को इन सभी बैंकों का विलय कर दिया जाएगा। विलय के बाद अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के ग्राहक PNB ब्रांच में सेवाएं ले सकते हैं। इसी प्रक्रार सिंडिकेट बैंक ब्रांच और केनार बैंक ब्रांच के ग्राहक किसी एक ब्रांच में जाकर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में जा सकते हैं। इलाहाबाद बैंक के ग्राहक इंडियन बैंक ब्रांच में सेवाओं के लिए जा सकते हैं।

https://twitter.com/CNBCTV18Live/status/1243918544397430784

देश में बचेंगे अब कुल सात सरकारी बैंक

इस विलय प्रक्रिया के बाद देश में केवल 7 पब्लिक सेक्टर के बैंक रह जाएंगे। साल 2017 में देश में कुल 27 सरकारी बैंक थे। इस विलय के बाद देश को 7 बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक मिलेंगे जो कि राष्ट्रीय स्तर के होंगे। इन सभी 7 बैंकों का कुल बिजनेस 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा।

कोरोना से निपटने में आयुष डाक्टरों का सहयोग ले सरकार : पीएम मोदी

PNB होगा कि देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक

विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक हो जाएगा। इस बैंक का कुल बिजनेस साइज करीब 17.94 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक, जिसका कुल बिजनेस करीब 52 लाख करोड़ रुपये का है।

ये होंगे देश के सरकारी बैंक

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा देश की तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बनन जाएगा। इसके बाद केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडिया बैंक का नंबर होगा। अन्य सरकारी बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंड बैंक का शामिल हैं।

Related Post

Mehbooba Mufti

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के समक्ष पेश हुईं महबूबा मुफ्ती

Posted by - March 25, 2021 0
श्रीनगर । पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्थानीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पेश…
Kedarnath Yatra

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, सीएम धामी ने दी जानकारी

Posted by - June 26, 2023 0
देहारादून। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर रोक लगा दी है। यह जानकारी प्रदेश…