बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

851 0

सचेंडी क्षेत्र में गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी की चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल में आज संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया सचेंडी इलाके में शुक्रवार को एक युवती खेत से वापस घर आ रही थी । युवका का आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही सुबोध बाजपाई ने नशे की हालत में उसे पकड़ लिया और खींच खेत में ले गया था । जान से मारने की धमकी देते सुबोध ने उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आक्रोशित परिजन सुबोध बाजपाई के घर पहुंच गए लेकिन जब वह घर नहीं मिला।

सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की हुई मौत

उन्होंने बताया कि परिजन युवती को लेकर थाने गए जहां आरोपी सुबोध बाजपाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने शनिवार को खेत में छुपे बैठे आरोपी सुबोध को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था । पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश पर सुबोध को चौबेपुर अस्थाई जेल भेज दिया गया था,लेकिन आज सुबह सुबोध की मौत हो गई।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सुबोध की मौत की सूचना पर परिजनों ने पुलिस पर इलाज न करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुबोध को ग्रामीणों ने खेतों से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था और उसके बाद उसे चौबेपुर अस्थाई जेल आरोपी को भेजा गया था । उसकी मृत्यु किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post

CM Dhami

झांसी युवा संवाद में शामिल नहीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 11, 2024 0
झांसी/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का झांसी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया।…
pm modi

PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित किया

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा कर्नाटका के मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…