CM Yogi

माफियाओं पर हो कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

411 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। पीआरवी-112 एक्टिव रहे।

छोटी-छोटी घटनाओं के प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए। ऐसी घटनाओं में त्वरित ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे वह गंभीर रूप ना लेने पाए।

बिल अपडेट न होने बिजली काटने के फर्जी संदेश से उपभोक्ता रहें सावधान: एके शर्मा

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया एवं अवैध शराब कारोबार के प्रति निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ हो।

Related Post

AK Sharma

सफाई मित्रों के सम्मान में सभी नागरिक अपने घरों का कूड़ा-कचरा समय से निकले: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2023 0
गौतमबुद्धनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान के…
CM CM Yogi congratulated on Mother's Day

सीएम योगी की मां ऋषिकेश के एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Posted by - May 15, 2024 0
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मां को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है।…

PM संग बैठक से पहले फारूक बोले- महबूबा का PAK वाला बयान उनका एजेंडा, हमें अपने वतन से मतलब

Posted by - June 24, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में गुपकार संगठन भी भाग…