रानू मंडल का नया गाना

रानू मंडल लेकर आईं नया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

1218 0

नई दिल्ली। रानू मंडल का कुछ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऐसी किस्मत बदली कि वह अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। रानू की आवाज के मुरीद उनके फैंस हो चुके हैं। इसी कारण लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन हाल ही में उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का एक नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

https://www.instagram.com/p/B5T1TvLBgjd/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि रानू का ये गाना हिंदी नहीं बल्कि मलयालम में है। सामने आए वीडियो में उन्हें मलयालम भाषा के सुपरहिट गाने का गाते हुए देखा गया। इस गाने को सुनने के बाद दक्षिण भारतीय फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रानू का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉमेडी स्टार नाम के रियलिटी शो का है। जहां पर रानू मंडल अपने टैलेंट का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। लोग इस गाने को भी हिट बता रहे हैं।

बता दें पिछले दिनों रानू मंडल कानपुर के एक इवेंट में हैवी मेकअप में पहुंची थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। हालांकि वो तस्वीरें फेक थीं, लेकिन यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना कम नहीं किया। इससे पहले फैन के साथ सेल्फी न क्लिक करवाने की वजह से भी उनकी खूब आलोचना हुई थीं।

बता दें कि रानू मंडल मौजूदा समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन चुकी हैं। उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।

Related Post

तेजस्वी यादव

बीजेपी नेता ने तेजस्वी से पूछा महागठबंधन का दूल्हा कौन? बोले- दुल्हन तैयार करवाइए

Posted by - April 26, 2019 0
बिहार। लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के अनाप-शनाप बयान और तीखे तंज कसने का दौरा जारी है। आरजेडी नेता और…
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अमिताभ का ये रिकॉर्ड, अब अगला टार्गेट राजेश खन्ना

Posted by - November 9, 2019 0
मुंबई। बॉलीबुड में राजेश खन्ना के बाद बतौर सोलो हीरो लगातार सात हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना दूसरे कलाकार…
21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता…

लंबे समय बाद जायरा वसीम ने शेयर की अपनी पहली फोटो, फैंस ने जमकर किये लाइक और कमेंट

Posted by - October 5, 2021 0
‘दंगल गर्ल’ नाम से मशहूर जायरा वसीम ने बॉलीवुड में भले की गिनीचुनी फिल्मों में काम किया हो, लेकिन अपने…