RANDEEP SURJEWALA

रणदीप सुरजेवाला ने CM खट्टर पर साधा निशाना, कहा- लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार, शोर मचाकर गूँज सुनाने की जरूरत

745 0

नई दिल्ली। कोरोना (Corona) के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने कई राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच कांग्रेस (Congress) ने पीएम मोदी (PM Modi) और केंद्र की एनडीए (NDA) सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा हर मौत, जो सरकार के निक्कमेपन का नतीजा है, पर शोर मचाने की आवश्यकता है ताकि बाहरी बीजेपी सरकार के कान में गूँज सुने। कोरोना काल में पार्टी नेताओं का एक दूसरे के लिए आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने क्या ट्वीट किया

दरअसल कांग्रेस नेता ने ये ट्वीट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Randeep Surjewala) के ट्वीट के जवाब में किया है। हरियाणा में जिला प्रशासन के मौत के आंकड़े छिपाए जाने के आरोपों पर मुख्यमंत्री खट्टर बोले – “ये वक़्त आंकड़ों पर ध्यान देने का नहीं, अब जिसकी मौत हो गई है, वो हमारे शोर मचाने से जिंदा नहीं होगा”।

इससे पहले भी कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट किया, ’19 अप्रैल को वैक्सीन की उम्र तो 18 साल कर दी पर कीमत का निर्णय अब सरकार नहीं, वैक्सीन बनाने वाली कंपनी करेगी। यानी अब वैक्सीन मुफ्त नहीं, अब वैक्सीन 200 रुपये में भी नहीं, अब वैक्सीन की कीमत का निर्णय कंपनी करेगी, है ना सचमुच आपदा में अवसर! मोदी है तो यही मुमकिन है।

’उन्होंने आखिरी ट्वीट में लिखा, ‘अब जब चारों ओर कोरोना की महामारी फैली है, अस्पताल बेड, दवाई, वैक्सीन की ना तैयारी है, बड़बोली बातें, भाषण और रैली देश पर भारी हैं, तो जलती चिताओं की लपटें नहीं दिखती उन्हें? श्मशान-कब्रिस्तान की सिसकी नही सुनती उन्हें? क्यों आखिर क्यों सौंप दिया देश इनको हमने?’

Related Post

Investment

आज नवाबों की नगरी में बरसेंगे 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 9, 2023 0
लखनऊ। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 (UP GIS-23) से पहले जिला प्रशासन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) लखनऊ…
डीजीपी ओपी सिंह

डीजीपी ओपी सिंह बोले- निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं, दोषियों को छोड़ेंगे नहीं

Posted by - December 27, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे…
CM Dhami

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

Posted by - March 12, 2026 0
देहरादून : जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार (Dhami Goverment) का शिकंजा अब और कसेगा। त्योहारों…
online class

उत्तराखंड सरकार का फैसला प्रदेश में दो अगस्त से खुलेंगे कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल

Posted by - July 27, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, राजस्व, वित्त विभाग…