एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जोधपुर में मनाएंगे जन्मदिन

641 0

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक्टर के बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। दोनों के इस सरप्राइज ट्र‍िप के अलावा एक और बड़ी चर्चा भी हो रही है। चर्चा है कि आलिया और रणबीर जोधपुर में अपना वेडिंग वेन्यू देख रहे हैं।

रणबीर-आलिया दिखे साथ

इस दौरान आलिया टाई-डाई ग्रीन डेनिम जैकेट और जीन्स पहनी नजर आईं। रणबीर ने बरगंडी कलर का कैजुअल आउटफिट पहना था। एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई है। बता दें रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में बर्थडे से ठीक पहले दोनों का जोधपुर ट्र‍िप स्पेशल सेलिब्रेशन का इशारा कर रहा है। वहीं शादी के लिए वेन्यू की भी चर्चा है जिसपर अभी किसी का कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि पिछले साल रणबीर ने अपना बर्थडे फैमिली के साथ मनाया था। आलिया ने रणबीर के बर्थडे की फोटो शेयर की थी जिसमें एक्टर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी के साथ लंच करते दिखे थे। वहीं आलिया के साथ वे दो बर्थडे केक के आगे पोज करते नजर आए थे।

बात करें दोनों की शादी की तो पिछले साल एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इसपर बात की थी। उन्होंने कहा था, अगर पैनडेमिक नहीं होता तो शादी का प्लान कब का सील हो चुका होता और अभी मैं इसपर कुछ बोलकर इसे नजर नहीं लगाना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी के उस गोल को जल्द ही पूरा करना चाहता हूं।

रणबीर के इस बयान के आने के बाद आलिया संग उनकी शादी की काफी खबरें चली थी। लेकिन दोनों ने इस मामले में चुप्पी बनाए रखी। अब जोधपुर में वेडिंग वेन्यू देखने को लेकर बात कितनी सच होती है, ये जल्द ही पता चल जाएगा।

Related Post

mehavish-hayat

महविश हयात का नाम दाऊद के साथ जोड़े जाने पर एक्ट्रेस ने भारत के खिलाफ कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
भारत के मोस्ट-वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम (Mahvish Hayat was added to Dawood) का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात के साथ…
Nora Fatehi

रमजान में इस तरह का वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुईं नोरा फतेही,यूजर ने किया ऐसा कमेंट

Posted by - June 5, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में अपने हिट नंबर्स की वजह से जानी जाने वाली नोरा फतेही इंटरनेट पर ट्रोलर्स का शिकार…
सुरेखा सीकरी

अस्पताल में भर्ती सुरेखा सीकरी को मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना, टीम को कहा शुक्रिया

Posted by - August 14, 2019 0
मुम्बई। फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए सुरेखा सीकरी को इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह…
Neha Kakkar's song is fast becoming viral

नेहा कक्कड़ का यह गाना तेजी से हो रहा है वायरल, सुनिए इस गाने की लाइन               

Posted by - September 1, 2020 0
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।…