जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

1175 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में यह वारंट जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। सुनवाई के दौरान जयाप्रदा के गैर हाजिर रहने पर अदालत ने वारंट जारी किया है।

पिछले साल लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने जयाप्रदा के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी

पिछले साल लोकसभा चुनाव में चर्चाओं में रहीं बीजेपी नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बता दें कि लोकसभा के दौरान रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान और जयाप्रदा के बीच काफी तल्ख टिप्पणी देखने को मिली थी। इस दौरान आजम खान ने जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान भी दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी।

20 मार्च तक जनपद लखनऊ में धारा-144  रहेगी लागू

आजम खान ने रामपुर से जयाप्रदा को करीब एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था

लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था कि अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सपा नेता आजम खान ने रामपुर से जयाप्रदा को करीब एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

Related Post

Ak Sharma

अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2000 करोड़ तथा नगर विकास विभाग को 650 करोड़ परियोजना व्यय हेतु मिला अनुदान

Posted by - July 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश…
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Posted by - April 24, 2024 0
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ विजय संकल्प…
Mubarakpur

चौकी के अंदर प्रभारी लड़ा रहे थे जाम, विधायक को देखते ही उतरा नशा

Posted by - April 19, 2022 0
मोहाली: मुबारकपुर (Mubarakpur) चौकी प्रभारी गुलशन कुमार को शुक्रवार की रात अपने कार्यालय में एक आगंतुक के साथ शराब पीते…