Azam Khan

आजम खान की जेल ट्रांसफर मामला गरमाया, कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप

754 0

रामपुर। यूपी की रामपुर कोर्ट में शुक्रवार को सपा सांसद आजम खान , उनकी पत्नी सपा विधायक तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल में ट्रांसफर किए जाने के मामले की सुनवाई हुई। एडीजे-6 की कोर्ट ने रामपुर जेल अधीक्षक से जेल ट्रांसफर को लेकर नोटिफिेकेशन की हार्ड कॉपी मांग ली है।

कोर्ट ने मामले में जेल अधीक्षक को आजम खान और उनके परिवार को शनिवार को 29 फरवरी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया

इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में जेल अधीक्षक को आजम खान और उनके परिवार को शनिवार को 29 फरवरी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। उधर कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।मामले में आजम खान के वकील खलीलुल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल कर कहा था कि आज़म खान और उनके परिवार को बगैर कोर्ट की परमिशन के शिफ्ट कर दिया है। हमारी एप्लिकेशन का उन्होंने जवाब दिया है, उनके जवाब से कंटेम्प प्रोसिडिंग बन रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने फिटनेस के राज का ​किया खुलासा 

कोर्ट ने जेल अधीक्षक से नोटिफिकेशन की हार्ड कॉपी मांगी है

वकील खलीलुल्लाह खान ने कहा कि हमारी मांग है कि मामले में स्पेशल सेकेट्री, डीएम, डीजी जेल लखनऊ और दोनों जेल अधीक्षक (रामपुर और सीतापुर) के खिलाफ अवमानना का केस चलाया जाए। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने जेल अधीक्षक से नोटिफिकेशन की हार्ड कॉपी मांगी है। इसके साथ ही कोर्ट ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि 29 फरवरी को आज़म खान और उनके परिवार को इफेक्टिवली कोर्ट में पेश करें।

Related Post

Ethanol

डेनमार्क ने कृषि अपशिष्ट से एथनॉल और मेथनॉल बनाने की तकनीक की है ईजाद

Posted by - February 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में हर एक सेक्टर में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।…
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

परिवारों को टूटने से बचा सकता हैं हिंदू संस्कार – मोहन भागवत

Posted by - January 26, 2019 0
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन में सिर्फ राष्ट्र और समाज नहीं बल्कि परिवार भी हैं। कानपुर प्रवास पर आए…
cm dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - August 20, 2022 0
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के  आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।…