राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले SC के रिटायर्ड जस्टिस के पैतृक मकान पर बमबाजी

628 0

राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर बमबाजी का मामला सामने आया है। सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके घर के बाहर एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण का पैतृक मकान है।

हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं। अनिल भूषण ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस जांच कर रही है।

अनिल भूषण के मुताबिक, तेज धमाके के साथ दो बम फोड़े गये थे।  धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।  इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।  पुलिस सड़क पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

‘पेट्रोल-डीजल की महंगाई सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता, सब फोकट का प्रोपेगेंडा’- बोलीं साध्वी प्रज्ञा

तेज रफ्तार बाइक चलाने और विस्फोटक फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विस्फोटक फेंकने वाले आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है।  आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह के मुताबिक, रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण के आवास के सामने चाय की दुकान है, चाय की दुकान का ठेला लगाने वाली का आरोपियों से पारिवारिक विवाद है, उसी विवाद के मद्देनजर आरोपियों ने चाय वाले को धमकाने के लिए तेज आवाज के विस्फोटक को फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

Related Post

CM Yogi

अवैध घुसपैठियों को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र

Posted by - December 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर गरम राजनीतिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने प्रदेशवासियों…
CM Yogi celebrated Shri Ram Janmotsav

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Posted by - April 6, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से…
Mission Shakti

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ/गोंडा: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान (Mission Shakti) के तहत देवीपाटन मंडल मुख्यालय में साेमवार को महिलाओं और…
Har Ghar Jal

यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड : 26 हजार से अधिक गांवों में पहुंचा “हर घर जल”

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक…