PFI Office raid by up stf

मथुरा : दो पीएफआई सदस्यों की कोर्ट में पेशी आज

712 0
मथुरा : पिछले दिनों लखनऊ में पीएफआई (PFI Members) (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 2 सदस्यों को एटीएस की टीम ने विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। आज जनपद मथुरा के एडीजे प्रथम कोर्ट में दोनों आरोपी फिरोज खान और अंसद बरूद्दीन को बी वारंट पर मथुरा लाया जा रहा है।

 पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में पीएफआई के दो सदस्य अंसद बरूद्दीन ओर फिरोज खान को एटीएस की टीम ने विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। ये दोनों पीएफआई सदस्य मथुरा जिला कारागार में बंद पीएफआई सदस्यों के नजदीकी बताए जा रहे हैं। 4 फरवरी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए मथुरा एडीजे प्रथम कोर्ट से बी वारंट जारी कराया था। लखनऊ पुलिस दोनों आरोपियों को कुछ ही देर बाद मथुरा न्यायालय लेकर पहुंच रही है।

पीएफआई मामले में एसटीएफ कर रही जांच

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) (PFI Members)  संगठन के पकड़े गए सदस्यों के मामले में जांच नोएडा एसटीएफ की टीम कर रही है। फिलहाल जनपद के जिला कारागार में पीएफआई के 5 सदस्य अतीकुर्रहमान, मसूद, आलम, सिद्दीकी और रउफ शरीफ जिला कारागार में बंद हैं। पीएफआई मामले में नोएडा एसटीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है।

एसटीएफ के अधिकारी आज पीएफआई के 2 सदस्यों फिरोज खान और अंसद बरूद्दीन से पूछताछ के लिए एडीजे प्रथम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर सकते हैं। लखनऊ पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच दोनों पीएफआई सदस्यों को लेकर मथुरा पहुंच रही है।

Related Post

cm yogi

उप्र स्थापना दिवस: सीएम योगी की राज्य को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की अपील

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के स्थापना दिवस (UP…
Power

विद्युत वितरण क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म्स को तैयार योगी सरकार

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में बेहतर विद्युत व्यवस्था को लेकर कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Dudhwa National Park

दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य और लखनऊ की चिकनकारी देखेगी दुनिया

Posted by - February 9, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन में बड़ी उड़ान भर रहा है। प्रयागराज महाकुंभ हो, अद्भुत प्राकृतिक…

PM-CM निरवंश, नहीं जानते परिवार का दर्द इसलिए ला रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून- सपा नेता रामगोविंद

Posted by - June 22, 2021 0
यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अभी से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद…