अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

राम मदिर को लेकर एक बार फिर टली सुनवाई, तय नहीं हुई अगली तारीख

1600 0

अयोध्या।राम मंदिर मामले में मंगलवार यानी 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई टल गयी है। मामले में गठित बेंच के एक जज जस्टिस एसए बोल्डे छुट्टी पर हैं।इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि तय नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट से 4 दोषियों को मिली जमानत,SC ने कहा- बहस की गुंजाइश है 

आपको बता दें इस महीने यह दूसरी बार है जब अयोध्‍या मामले की सुनवाई टली है। जस्टिस यूयू ललित के बेंच से हटने के बाद सुनवाई 10 जनवरी से बढ़ा दी गई थी नई पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्‍दुल नजीर शामिल हैं। मामले की सुनवाई 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से होनी थी।

ये भी पढ़ें :-अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दी फिर नई तारीख 

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या 2.77 एकड़ भूमि विवाद से संबंधित मामले में 14 अपीलें दायर की गई है।यह सभी अपील 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2:1 के बहुमत के फैसले के खिलाफ है। इस फैसले में हाईकोर्ट ने विवादित भूमि को भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला विराजमान के बीच बराबर- बराबर बांटने का आदेश दिया था।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मई, 2011 को स्टे का ऑर्डर दिया था।

 

Related Post

International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी…
CM Yogi

दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार : सीएम योगी

Posted by - February 3, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दिव्यांगजन में असीमित अंतर्निहित प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को…

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…
GIMS

सीएम योगी की मंशा अनुसार, 152 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण पर फोकस

Posted by - September 8, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government)…