Ram nath kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली

1150 0

नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने बुधवार को दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता की क्षमताओं से जोड़ने का हो रहा प्रयास : PM मोदी

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया।

इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं।

गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी ।

Related Post

CM Yogi

प्राकृतिक बालू मोरम का बेहतर विकल्प होगा ‘एम-सैंड’, शीघ्र घोषित होगी नीति : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 28, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नदी रेत और मोरम के स्थान पर ‘एम-सैंड’ (मैन्युफैक्चर्ड सैंड) को प्रोत्साहित करने…
CM Vishnu Dev Sai

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था, वनोपज आधारित रोजगार और स्थानीय समृद्धि में अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री साय

Posted by - June 29, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर…