rakul preet singh

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत की याचिका पर केेंद्र सहित इनको भेजा नोटिस

1574 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का भी नाम आना शुरू हो गया था, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर गुरुवार को केंद्र से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाली मीडिया रिपोर्टों पर रोक लगाने की मांग की है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय, प्रसार भारती, न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन(एनबीए) और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा है। यह नोटिस कोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत की उस याचिका के बाद दी है, जिसमें उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है।

WHO का बड़ा खुलासा : टीनेजर्स से हारा कोरोना वायरस

कोर्ट ने आशा जताई कि याचिकाकर्ता से संबंधित खबरें बनाते वक्त मीडिया प्रतिष्ठान अपनी खबरों में संयम बरतेंगे, केबल टीवी नियमों, प्रोग्राम कोड तथा अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। बता दें कि मीडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने जांच के दौरान बॉलीवुड के ड्रग्स लेने वालों में रकुल प्रीत का भी नाम लिया है।

रकुल प्रीत ने याचिका दायर की है कि मीडिया चैनल अपनी रिपोर्ट में सूचना प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। सुशांत सिंह मौत मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी तीन एजेंसियां रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जांच कर रही हैं।

सुहाना खान को याद आए कॉलेज के दिन, शेयर की ग्लैमरस फोटो

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी जब रिया से ड्रग्स के मामले में पूछताछ कर रही थी तब उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम ड्रग्स लेने वालों के रूप में लिया था।

अभिनेत्री के अधिवक्ता अमन हिंगोरानी ने किया। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ ड्रग्स मामले में सारा अली खान का भी नाम सामने आया था। हालांकि, इस बात पर अभी तक खुद सारा अली खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Related Post

वेब सीरीज़ मिस्टर जासूस लांच

मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ लांच

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ अंधेरी वेस्ट फ़िल्म सिटी का शुभारंभ किया। इस दौरान…
Amitabh

डॉन को याद करके के भावुक हुए अमिताभ बच्चन, इंस्टाग्राम पर दिया कैप्शन

Posted by - June 18, 2022 0
मुंबई: 1978 में अपनी एक्शन-थ्रिलर डॉन (Don) के सिनेमाघरों में हिट होने के बाद सिनेमाघरों के सामने ‘मील-लंबी’ कतारों को…

इस फिल्म में में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

Posted by - June 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर ने गुरुवार यानी आज ‘दोस्ताना 2’ की स्टार-कास्ट की अनाउंसमेंट कर दी। उन्होंने बताया कि इस…
पैरासाइट

पैरासाइट ने दिखाया सेमी-बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का बदहाल जीवन

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके बाद से ही…