राखी सावंत

फूट फूटकर रोईं राखी सावंत, पूरा मामला समझने के लिए देखें Video

1106 0

नई दिल्ली। एक टेलीविजन शो के दौरान ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्माता-निर्देशक फराह खान के खिलाफ लगा था। जिसके बाद पंजाब में शिकायत दर्ज हुई थी। हालांकि बवाल बढ़ता देख निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान व रवीना टंडन ने माफी मांग ली थी। वहीं अब इस मामले में राखी सावंत का बयान आया है।

https://www.instagram.com/p/B6pTVW6nfTX/?utm_source=ig_web_copy_link

राखी सावंत ने रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कहती दिख रही हैं कि ‘हालेलुया’ गॉड। उन्होंने कहा कि दोस्तों आज मैं बहुत दुखी हूं कुछ लोग परमेश्वर का मजाक उड़ाते हैं। ‘हालेलुया’ का अर्थ है ‘परमेशवर हमारे साथ है।’ हमारे यीशु ने यही कहा है कि लोगों को क्षमा करो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनका मजाक उड़ाया जाए। राखी रोते हुए आगे कहती हैं ‘हालेलुया’ आपत्तिजनक शब्द नहीं है।

https://www.instagram.com/p/B6m9vVaHmNV/?utm_source=ig_web_copy_link

राखी ने एक साथ कई वीडियोज पोस्ट किए हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट के एक शो ‘बैकबेंचर्स’ पर रवीना टंडन व अन्य ने बाइबल की अभिव्यक्ति ‘हालेलुया’ को आपत्तिजनक तौर पर पेश किया। ये शो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया गया था। वहीं मामले में अजनाला (अमृतसर) के डीएसपी सोहन सिंह ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।

रवीना टंडन, फिल्म निर्देशिका फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह के खिलाफ टीवी शो पर ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आईपीसी की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों स्टार्स पर ईसा मसीह की भाईचारे की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। देश के विभिन्न हिस्सों में भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ पुतले फूंके गए और प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Related Post

रोजाना करें 2 करी के पत्ते का सेवन, लिवर से जुड़ी समस्या हमेशा के लिए होगी दूर

Posted by - September 6, 2019 0
लखनऊ डेस्क। करी पत्ता में विटमिन, आइरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जोकि भारतीय घरों…
उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत: अखिलेश बोले-योगी सरकार इस घटना की जिम्‍मेदार

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…
Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई हैं। एफआईआर…
ऑनलाइन सुपरफूड

होली 2020: व्यस्तता में भी लें सुपरफूड का मजा, ऑर्डर कर मंगवाएं तरह-तरह आइटम्स

Posted by - March 9, 2020 0
लाइफ़स्टाइल डेस्क। होली के त्योहार पर रंगों को देखते ही देखते सभी के घरों से पकवान की भी स्वादिष्ट खुशबू…