राखी सावंत

राखी सावंत अपनी शादी से हो गई दुखी, VIDEO में शादी न करने की गुजारिश

1108 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से राखी ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर किया है। राखी के लेटेस्ट पोस्ट को देखने के बाद जाहिर हो रहा है कि वह अपनी शादी से खुश नहीं हैं। राखी अपने इस वीडियो में हर किसी से महज इतनी ही गुजारिश कर रही हैं कि ‘शादी मत करना’। बता दें कि राखी का ये एक टिक टॉक वीडियो।

https://www.instagram.com/p/B52-aVDH4u9/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी के इस वीडियो को यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनसे इसका कारण पूछ रहे हैं तो वहीं कुछ इसे टिक टॉक वीडियो होने के कारण सीरियसली नहीं ले रहे हैं। बता दें कि जब से राखी की दुल्हन की तरह सजी तस्वीरें सामने आईं हैं। तभी से वह अपनी शादी को लेकर अक्सर बात करती दिखाई देती हैं। हालांकि अभी तक उनके पति की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

https://www.instagram.com/p/B52-aC5HQDN/?utm_source=ig_web_copy_link

राखी के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और उनके पति के बीच कुछ तो गड़बड़ है। राखी अपनी शादी से परेशान हो गई हैं। इसके साथ ही राखी ने एक और वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में राखी दिल तुझको दिया फिल्म का गाना थोड़ा सा प्यार प्ले होता है। वहीं एक अन्य वीडियो में राखी कहती हैं कि भगवान उनके सपने में आए थे और उन्होंने कहा है कि मेरे फालोअर्स को मेरा प्रवचन सुनना चाहिए। इससे वह स्वर्ग जा सकेंगी।

https://www.instagram.com/p/B54Ty9gniLx/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इसी साल 28 जुलाई को मुंबई के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में राखी सावंत ने सीक्रेट शादी की थी। इस शादी में सिर्फ दोनों के परिवार और दोस्तों ने शिरकत की थी।

Related Post

उज्‍ज्‍वला योजना

रिपोर्ट ने खोली उज्‍ज्‍वला योजना की पोल, 85 फीसदी लाभार्थी पका रहे हैं चूल्‍हे पर खाना

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मोदी सरकार अपनी उज्ज्वला योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है,लेकिन उसके…
सिख दंगा

सिख दंगा: मनमोहन सिंह के बयान पर पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने दी सफाई

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बुधवार को एक बयान दिया था।…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम बोले-भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मज़बूत, जल्द आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट 2020 से पहले गुरुवार को अर्थशास्त्रियों,…
JNU

फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने व VC हटाने की मांग पर JNU छात्र और शिक्षक संघ अड़े, किया मार्च

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते पांच जनवरी को हिंसा हुई थी। इसके विरोध में कैंपस के…