BJP

Rajya sabha Election: बीजेपी से यूपी में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मिला टिकट

504 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya sabha Election) के लिए अपने कैंडिडेट्स की लिस्‍ट जारी कर दी है। यूपी से लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी और राधामोहन अग्रवाल समेत छह लोगों के नाम का ऐलान किया गया है।

हालांकि प्रदेश से 11 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें से 8 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी अपने तीन कैंडिडेट घोषित कर चुकी हैं। वैसे उत्तर प्रदेश से कुल 31 सदस्य राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं।

भाजपा ने यूपी से पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी के अलावा गोरखपुर के पूर्व विधायक डॉ। राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को टिकट दिया है।वैसे पार्टी ने सुरेंद्र सिंह नागर को फिर से राज्‍यसभा भेजने का फैसला किया है।

सरकार से बड़ा होता है संगठन : केशव मौर्य

जानकारी के मुताबिक, भाजपा दो और नामों का ऐलान जल्‍दी कर सकती है। बता दें कि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न राज्‍यों के लिए राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्‍ट जारी की है। चुनाव आयोग ने देश की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक, 10 जून को मतदान होगा और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।

यूपी में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ जीत सकती है 8 सीटें

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के 272 विधायक हैं। जबकि सपा गठबंधन के पास कुल 125 सदस्य हैं। एक राज्यसभा सदस्य को जिताने के लिए कम से कम 34 सदस्यों का समर्थन मिलना जरूरी है। उस हिसाब से देखें तो भाजपा 11 में से आठ सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है। जबकि सपा गठबंधन भी तीन सीटें आसानी से जीत सकता है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और बसपा को होगा। इन दोनों ही दलों का हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। कांग्रेस को दो और बसपा को मात्र एक सीट ही हासिल हुई थी, लिहाजा यह दोनों दल अपने दम पर एक भी सदस्य जिताने की स्थिति में नहीं हैं।

Related Post

Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…
AK Sharma

अब विश्वभर के राम भक्तों के लिए सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाएगी अयोध्या धाम: एके शर्मा

Posted by - January 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान श्री राम के दिव्या व…
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

Posted by - September 26, 2022 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की प्रतिपदा, सोमवार को शिवावतारी एवं नाथपंथ के प्रणेता गुरु गोरक्षनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लडे़ंगे रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर

Posted by - August 14, 2021 0
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चुनाव लड़ने का एलान किया…
Sheesham

शीशम के 4.52 तो सागौन के 4.37 करोड़ पौधरोपण कर यूपी ने रचा कीर्तिमान

Posted by - August 18, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को हरा-भरा करने की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहल रंग लाई। योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महाअभियान-2023…