rajnath singh

CM रहते गोद लिए डॉक्टर ‘बेटे’ की शादी में पहुंचे राजनाथ सिंह

894 0

गाजीपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने गाजीपुर पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री रहने के दौरान गोद लिए बेटे की शादी में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh)  के राजनीतिक सफर में उनकी मानवता के कई पहलू देखने को मिले हैं। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।  इस दौरान उन्होंने कई लोगों की जिंदगी बनाने में अहम योगदान दिया है। ऐसे ही उनके एक मानवीय पहलू की चर्चा हो रही है।

मामला बीस साल पुराना है, जब उन्होंने पिता को खोने वाले एक प्रतिभाशाली दलित युवा बृजेंद्र की शिक्षा की जिम्मेदारी ली थी। 19 साल बाद अब जब उसकी शादी हुई, तो रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) की जिम्मेदारी निभा रहे राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने शादी समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। यह शादी गाजीपुर जिले के उसके पैतृक गांव में हुई।

शादी में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), खुश हुआ बिजेंद्र का परिवार

आजमगढ़ के वीरपुर खिलवा निवासी सुशीला देवी पति के देहांत के बाद वह अपने तीनों बेटों बिजेंद्र, विपिन और मंजेश को लेकर गाजीपुर के सैदपुर अपने मायके आ गईं थीं। इसके बाद यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने उनके बेट बिजेन्द्र की पढ़ाई लिखाई का पूरा जिम्मा उठाया था। अब जब 19 साल बाद अपने दत्तक पुत्र की शादी में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने पिता की भूमिका निभाई तो पूरे परिवार का चेहरा खिल गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने गोद लिए युवक डॉ.बिजेंद्र की शादी के मौके पर पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। 19 वर्ष पूर्व राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने बिजेंद्र को गोद लिया था और उनकी शिक्षा दीक्षा के दायित्व का निर्वहन किया, जिसके फलस्वरूप बिजेंद्र आज डॉक्टर हैं और फैजाबाद के गोसाईगंज सीएचसी में एमओ के रूप में तैनात हैं। डॉ. बिजेंद्र के विवाह के अवसर पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचकर वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

Related Post

CM Yogi

समाजवादी पार्टी के लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे और दूसरों के लिए उर्दू की वकालत करते हैं- सीएम योगी

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष, विशेष…
AK Sharma

सिद्धार्थनगर में 98 करोड़ से अधिक की लागत से बदले जाएंगे जर्जर तार और पोल

Posted by - July 28, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज एक दिवसीय दौरे पर सिद्धार्थनगर पहुंचे। जहां…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…

कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, राजनीतिक हालात और पार्टी अध्यक्ष पर होगी चर्चा

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आगामी 16 अक्टूबर को बुलाई गई है। इसमें संगठनात्मक चुनावों, आगामी विधानसभा चुनावों…