JP Nadda

दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे जेपी नड्डा, चुनावों को लेकर करेंगे मंथन

804 0

वाराणसी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। वह यहां यूपी में होने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (JP Nadda) पश्चिम बंगाल की सियासी पिच पर खेलने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर आज दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंच रहे हैं। वह आज बनारस में बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। सुबह लगभग 11:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ कई कैबिनेट मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में बीजेपी काशी क्षेत्र के 16 जिलों के सांसद विधायक और बीजेपी पदाधिकारियों की मौजूदगी इस बैठक में रहेगी।

बनारस के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:00 बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंच जाएंगे और चोलापुर में एक आयोजन में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भी करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य नेतागण हरहुआ स्थित एक लॉन में आयोजित काशी क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के 16 जिलों से आए सांसदों विधायकों को बैठक में शामिल किया जाएगा। इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रोमानिया के लिए रवाना होंगे। जहां पर वह लगभग 6 करोड रुपये की लागत से तैयार हुए बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद शाम 7:00 बजे वहां बीएचयू के पास लंका इलाके में एक लोन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे, जहां वह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2022 चुनावों से पहले हर बूथ मजबूत करने का गुरु मंत्र देंगे।

दूसरे दिन करेंगे दर्शन पूजन और फिर बैठक

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यानी सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (JP Nadda) दर्शन पूजन के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन पूजन के बाद वह बीजेपी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा चंदौली के पड़ाव में पड़ने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर भी जाएंगे और वहां प्रदर्शन अर्पित करेंगे अपने 2 दिन के दौरे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे। साथ ही कई टिप्स भी देंगे, जिसमें पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक को शामिल किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi did darshan and worship of Baba Vishwanath

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।  
आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक

‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम में आधुनिक प्रयोगशाला तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का…