राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- बच्चों का दोष नहीं, उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा देने वाले हैं दोषी

905 0

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, लेकिन कभी-कभी वह गलत दिशा में चले जाते हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में 10 से 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है जो चिंता का विषय है।

जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एनसीसी के शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। हां कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।

रक्षा मंत्री से नेशनल कैडेट कोर में शामिल होने के लिए राज्य के बच्चों को प्रेरित किए जाने के बारे में राय पूछी गई थी जिसके जवाब में सिंह ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। उन्हें जिस तरह से प्रेरित किया जाना चाहिए, कभी-कभार लोग उन्हें उस तरीके से प्रेरित नहीं करते, बल्कि उन्हें तो गलत दिशा में भेज दिया जाता है। सिंह ने कहा कि इसलिए बच्चों को इसका दोष नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा दे रहे हैं, दोष उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्हें गलत दिशा में मोड़ रहे लोग दोषी हैं।

जानें क्या कहा था बिपिन रावत ने ?

बता दें कि कुछ दिन पहले जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ब्लैकलिस्टिंग जैसे कदम अहम है, लेकिन यदि वह प्रभावी साबित नहीं होते तो भारत अधिक कड़े कदम उठाने के हक में है।

जनरल रावत ने कहा कि एक तरफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल मुल्कों को आतंकियों की पनाहदारी की इजाजत नहीं दे जा सकती है। जनरल रावत के मुताबिक एफएटीएफ की तरफ से पाकिस्तान की ब्लैकलिस्टिंग के प्रयास मत्वपूर्ण सन्देश है। इसके साथ ही कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग करने का प्रयास भी अहम है।

जनरल रावत ने चरमपंथ और कट्टरवाद की चिंताओं पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि कट्टरपंथ के स्रोत पर कार्रवाई करने की ज़रूरत है। खासकर ऐसे में जबकि 10-12 साल के बच्चों को भी चरमपंथी बनाने के प्रयास हो रहा है। इस समस्या का मुकाबला किया जा सकता है, लेकिन स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थाओं समेत कई स्तर पर कार्रवाई करनी होगी।

Related Post

Yogi

यूपी के नगर निगमों के राजस्व प्राप्ति में हुई एतिहासिक वृद्धि, योगी सरकार के सुधारों का असर

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास रंग ला रहे हैं। वित्तीय अनुशासन,…
ARVIND KEJARIWAL

उम्र सीमा हटे तो दिल्ली में 2-3 महीनों में सबको लग सकती है वैक्सीन- अरविंद केजरीवाल

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी होने के कारण वैक्सीनेशन रुकने की…
CM Yogi

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

Posted by - March 19, 2026 0
अयोध्या/लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की…
NCC cadets conduct Swachhta Abhiyan in Maha Kumbh

महाकुम्भ में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Posted by - March 10, 2025 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के सफल आयोजन के उपरांत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने…
jan jan ki sarkar jan jan ke dwar

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (Jan Jan ki Sarkar Jan…