राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन

राजनाथ ने लखनऊ से दाखिल किया अपना नामांकन

965 0

लखनऊ।  बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। 2014 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद गृह मंत्री बने राजनाथ सिंह ने आज हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय से रोड-शो के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ये भी पढ़ें :-मोदी ने चुनावी हलफनामे में दी गलत जानकारी, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : कांग्रेस 

आपको बता दें राजनाथ सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश के 10 राज्यों का दौरा कर चुका हूं। जिस प्रकार का उत्साह उत्तर प्रदेश और लखनऊ में है उसी प्रकार का उत्साह पूरे देश मे है। तमिलनाडु और केरल में भी नरेंद्र मोदी का ज्वार है। नरेन्द्र मोदी ही देश के पीएम बनने चाहिए।

ये भी पढ़ें :-राहुल का पीएम पर हमला- आखिरकार सभी चोरों के नाम ‘मोदी’ कैसे ?

जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से पार्टी के प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में बजरंग बली का दर्शन करने के साथ शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया।राजनाथ ने कहा कि मैं 10 राज्यों में चुनाव प्रचार में गया। इसमें तमिलनाडु और केरल भी शामिल हैं। यहां भी पीएम मोदी के प्रति लोगों में बहुत उत्साह है।

Related Post

देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र में मेरे पास बहुमत नहीं है, अब मैं इस्तीफा दे रहा हूं : देवेंद्र फड़नवीस

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत परीक्षण के 24 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र-नरईबॉध (कन्धेरी) का किया शिलान्यास

Posted by - February 14, 2024 0
मऊ/लखनऊ। प्रदेश में उच्चकोटि की निर्बाध विद्युत अपूर्ति के लिए प्रयासरत प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा…
AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के किया सुन्दरकाण्ड का पाठ

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी…