SP

अखिलेश यादव से नाराज हुए राजभर, सपा से तोड़ा गठबंधन

645 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) को मिली हार के बाद गठबंधन में खींचतान जारी है। एक तरफ सपा (SP) के सहयोगी महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है, तो वही दूसरी तरफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और उनके बेटे अरविंद राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज बताए जा रहे हैं। इस नाराजगी की वजह अरविंद राजभर को यूपी विधान परिषद का टिकट नहीं दिया जाना बताया जा रहा है।

राजभर अपने बेटे के लिए विधान परिषद का टिकट चाहते थे, लेकिन अखिलेश ने उनको टिकट नहीं दिया। इसके बाद वह नाराज हो गए हैं। इस बीच अरविंद राजभर ने सपा पर गठबंधन में खुद की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि अगर सपा ने अपने एक सहयोगी को राज्यसभा भेजा, तो सुभासपा को विधान परिषद भेजना चाहिए था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया।

मिताली राज ने क्रिकेट से लाया संन्यास, दूसरी के लिए मांगा आशीर्वाद

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट किया कि, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज का फैसला निश्चित ही हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश करने वाला है। एक सहयोगी 38 सीट लड़कर 8 सीट जीतते है तो उन्हें राज्यसभा, लेकिन हमें वहां कोई ऐतराज नहीं। जब हम 16 सीट लड़कर 6 जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा, ऐसा क्यों?’

मुख्तार अंसारी से नरमी बरतना डिप्टी जेलर को पड़ा भारी, सस्पेंड

Related Post

CM Yogi's road show

सीसामऊ से भी आई आवाज- ‘बाबा’ हम सब आपके साथ

Posted by - November 16, 2024 0
कानपुर/गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सीसामऊ व गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। सीसामऊ विधानसभा…
Anandiben Patel

बॉटलनेक से ब्रेक-थ्रू स्टेट तक, राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के प्रथम दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…
SHABNAM

बावनखेड़ी हत्याकांड: अमरोहा सेशन कोर्ट में शबनम के डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई

Posted by - February 23, 2021 0
अमरोहा । जिले के बामनखेड़ी हत्याकांड में शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद…
Firefighters are arriving to ensure security of Kumbh Mela

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला प्रयागराज के मीटिंग हाल में फायर सेफ्टी एंड फायर प्रीवेंशन के संबंध में गोष्ठी…