राजस्थान: किसानों को लात मारने वाले SDM का हुआ तबादला, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

633 0

राजस्थान सरकार ने किसानों से तकरार को लेकर विवाद में घिरे सांचोर एसडीएम भूपेंद्र यादव का शुक्रवार को तबादला कर दिया। राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भूपेंद्र यादव का तबादला जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त पद पर किया गया है। बीते गुरुवार को जालौर में एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के लिए पिलर मार्किंग के दौरान भूपेन्द्र यादव और ग्रामीणों के बीच तकरार हो गई थी।

झड़प का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह किसानों से हाथपाई के दौरान लात मारते हए नजर आए थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर एसडीएम के व्यवहार की आलोचना की थी।

बता दें कि बीते गुरुवार को राजस्थान के जालौर जिले (Jalore District) में एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के लिए पिलर मार्किंग के दौरान सांचोर के उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव और ग्रामीणों के बीच तकरार हो गई थी। इस झड़प का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह किसानों से हाथपाई के दौरान लात मारते हए नजर आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर एसडीएम के व्यवहार की आलोचना की थी।

कोरोना काल में बेलगाम महंगाई बनी लोगों के लिए संकट, 79% लोगों ने माना घटेगी आमदनी- सर्वे

वहीं, इस मामले में अधिकारी की ओर से 16 लोगों के खिलाफ हमला करने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया गया है। सांचौर के वृत्ताधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उपखंड अधिकारी की ओर से 16 नामजद किसानों के खिलाफ हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया गया है। एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Related Post

communicable disease

प्रदेश में एक से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश में 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण…
With the inspiration of CM Yogi, 'Moringa Army' was formed.

सीएम योगी की प्रेरणा से खड़ी कर दी ‘मोरिंगा आर्मी’, पीएम मोदी ने लखनऊ की महिला से समझी खेती की बारीकी

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से राजधानी लखनऊ की एक महिला ने ऐसा काम कर दिखाया है,…