राजस्थान विधानसभा चुनाव :कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

1111 0

जयपुर।कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. बाकी 48 सीटों की सूची एक दो दिन में आने की सम्भावना है.ध्यान देने वाकई बात ये है की कांग्रेस की तरफ से 46 नए चेहरे उतरेंगे।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट दो बार हारने वालों के टिकट कटवाने और नए चेहरों को लाने में सफल रहे। पायलट टोंक से और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से ही चुनाव लड़ेंगे। सीपी जोशी नाथद्वारा से, रामेश्वर डूडी नोखा से और गिरिजा व्यास उदयपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव हैं और 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

साथ ही कांग्रेस की पहली सूची में 9 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है, जबकि भाजपा ने पहली सूची में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने अभी तक 162 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 2013 में अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में जिन 152 लोगों को टिकट दिया गया था, उनमें से 79 लोगों के टिकट काटकर नए चेहरे उतारे गए हैं।

बता दें कि विधायक नारायण सिंह के बेटे वीरेंद्र, पूर्व विधायक मकबूल के बेटे रफीक, पूर्व मंत्री महिपाल मदरेणा की बेटी दिव्या, पूर्व मंत्री रामसिंह के पोते महेंद्र सहित ऐसे 15 टिकट दिए गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पैराशूट उम्मीदवारों की डोरी काट दूंगा। लेकिन इस सूची में 6 पैराशूट उम्मीदवार भी हैं। एक दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक हुबीबुर्रहमान को नागौर, सांसद हरीश मीणा को देवली-उनियारा, कन्हैया लाल झंवर को बीकानेर पूर्व से मैदान में उतारा है। अब देखना यही है कि कांग्रेस की नीति काम आती है या भाजपा का हिन्दुवाद।

Related Post

Keshav Maurya

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा…
CM Yogi

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : योगी

Posted by - May 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने प्रधानमंत्री…

पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से त्राहिमाम, लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की धमकी

Posted by - August 11, 2021 0
लगातार हो रही बारिश से यूपी के तमाम जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, उन्हीं प्रभावित जिलों में…
Samrat Choudhry

विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री,तेजस्वी बोलें- कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए हैं

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) और विधानसभा अध्यक्ष विजय…