शिल्पा के जन्मदिन पर पति राज कुंद्रा ने खास अंदाज में किया Wish

1110 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फिटनेस क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज 8 जून को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा के जन्मदिन के अवसर उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें बर्थ-डे विश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस 

आपको बता दें राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट लिखी है ‘जब मैं पीछे मुड़कर हमारे सफर के बारे में सोचता हूं तो बस मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने अपनी सबसे खूबसूरत एंजल मेरी जिंदगी में भेज दी। तुम किसी दुआ से कम नहीं हो और मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तुमसे कितना प्यार करता हूं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं शिल्पा। तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। तुमने ये साबित किया है कि हेल्दी खाने और खुशनुमा लाइफस्टाइल के सहारे तुम हमेशा अच्छे लग सकते हो और उम्र बस एक नंबर है। हम सबको प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। पति राज कुंद्रा की इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, शुक्रिया मेरी जान..लव यू।

https://www.instagram.com/p/Byaz0QTAd4c/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-अक्षय से सनी लियोनी तक टि्वंकल शर्मा केस से कांपे, ट्वीट कर मांगा इंसाफ 

जानकारी के मुताबिक शिल्पा से पहले उनकी शादी कविता कुंद्रा से हुई थी जिससे उनकी एक बेटी है. लेकिन कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने के फैसला लिया और साल 2009 में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी की. शिल्पा और राज का एक 7 साल का बेटा है।

Related Post

CM Dhami

‘जान अभी बाकी है’ के मोशन पोस्टर को सीएम धामी ने किया विमोचन

Posted by - October 20, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखंड पसंदीदा शूटिंग…
Ajay Devgan signs big project of Yash Raj Films

अजय देवगन ने साइन किया यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट, मिली हरी झंडी

Posted by - August 22, 2020 0
मुंबई। इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ नई फिल्मों…

भारतीय मूल के विवेक मूर्ति बने बाइडन की कोविड-19 टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष

Posted by - November 10, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.  अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए 3 सदस्यों की कोविड-19 सलाहकार…