बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, आज उत्तराखंड का दौरा करेंगे अमित शाह

593 0

देहरादून। उत्तराखंड में दो दिनों से हो रही बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। राज्य में बारिश से बने हालात के मद्देनज़र गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे। यहां वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही, उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री शाह गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में दो दिनों से हो रही बारिश और बाढ़ से मची तबाही ने 2013 की उत्तराखंड त्रासदी की याद ताजा कर दी है। उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नैनीताल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। यहां हेलिकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। उधर, अल्मोड़ा में काठगोदाम और दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तराखंड में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कुमाऊं क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 42 लोगों ने बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अपनी जान गंवा दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। कई लोग फंसे हैं।

 

Related Post

AK Sharma

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 24, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत…
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…
CM Dhami

उत्तराखंड को कोयला आपूर्ति के लिए केन्द्र से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

Posted by - July 3, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से यूजेवीएन लिमिटेड एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम को कोयला (Coal)  आधारित…

अफगानिस्तान संकट के बीच हुई सीसीएस की बैठक, पीएम मोदी ने हालात पर की अहम चर्चा

Posted by - August 17, 2021 0
अफगानिस्तान में गनी सरकार के गिरने के बाद बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए मंगलवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी…