Oxygen Express

रेलवे ने 10 दिन में 640 टन Oxygen की ढुलाई की

676 0

नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पिछले 10 दिनों में देश के अलग अलग हिस्सों में 640 टन Oxygen की आपूर्ति की है। इसी के साथ पहली Oxygen Express बृहस्पतिवार रात को हरियाणा पहुंचने वाली है। रेलवे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली को Oxygen की आपूर्ति की गई है जबकि आॅक्सीजन एक्सप्रेस ओडिशा के अंगुल से जीवन रक्षक गैस लेकर बृहस्पतिवार रात को हरियाणा पहुंचेगी।

खाली रेलगाड़ी फरीदाबाद से राउलकेला के रास्ते में है और उसके बृहस्पतिवार की रात तक पहुंचने की संभावना है।  रेलवे ने कहा,   अभियान को पूरी तत्परता से संचालित करने के क्रम में तीन अतिरिक्त रेलगाड़ियां या तो तरल आॅक्सीजन लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं या खाली रेलगाड़ियों तरल Oxygen लेने के लिए Oxygen संयंत्र के लिए रवाना हो चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण में 76.07 फीसदी मतदान

एक अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में भारतीय रेलवे द्वारा कुल तरल चिकित्सीय Oxygen की ढुलाई का आंकड़ा 640 टन के स्तर पर पहुंच जाएगा।  उसने बताया कि उत्तर प्रदेश पहुंची पांचवी आॅक्सीजन एक्सप्रेस से पांच टैंकरों में 76.29 टन आॅक्सीजन पहुंचाई गई।

इनमें से एक टैंकर वाराणसी उतरा जबकि चार टैंकरों को लखनऊ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के लिए छठी आॅक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर दौड़ रही है और इसके शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचने की संभावना है, जो चार टैंकरों में 33.18 टन आॅक्सीजन लेकर आ रही है।

खाली टैंकरों को लेकर एक अन्य Oxygen Express के Oxygen संयंत्रों से अगली खेप लेने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से रवाना होने की संभावना है।

मंत्रालय ने बताया,   तेलंगाना सरकार ने भी भारतीय रेलवे से आॅक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध किया था। इस क्रम में तेलंगाना के सिकंदराबाद से अंगुल के लिए पांच खाली टैंकर लेकर आॅक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हो चुकी है और इसके कल अंगुल पहुंचने की संभावना है।

Related Post

गठिया की दवा से कोरोना का होगा इलाज

गठिया की दवा से कोरोना का होगा सफल इलाज, भारतीय मूल के वैज्ञानिक का दावा

Posted by - April 26, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिक डा. मुकेश कुमार ने शुरुआती प्रयोगों की सफलता के आधार पर कोरोना…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री कल करेंगे विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन, 8020 स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

Posted by - December 11, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) गुरुवार को शिक्षा संकुल में नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…
cm dhami

राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर: सीएम धामी

Posted by - November 25, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो…
gold and silver

लॉकडाउन 4.0 के आखिरी कारोबारी दिन में सोना-चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

Posted by - May 29, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन 4.0 के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। गुरुवार के…