Railway Group D

इस हफ्ते जारी हो सकते हैं रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड

471 0

लखनऊ: रेलवे ने ग्रुप डी के लिए 1,03,769 पदों पर भर्ती निकाली है, जुलाई के आखिरी सप्ताह से लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन हो सकता है। इस इस सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में परीक्षा के लिए आरआरबी की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। रेलवे की परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। उम्मीद है कि जून के आखिरी सप्ताह में या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज परीक्षा के माध्यम से होगा।

पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट

इसके तहत रेलवे की एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ग्रुप डी के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा. पुरुषों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दौड़ 2 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं, एक किलोमीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी.

फिजिकल टेस्ट

वहीं, परीक्षा में पास हुई महिला उम्मीदवारों को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं, इनको 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 5 मिनट 40 सेकंड का समय मिलेगा

उदयपुर हत्याकांड पर ट्रोल्स के निशाने पर इरफान पठान

2023 तक मिलेगी नियुक्ति

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि आगामी डेढ़ साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जाएगी. इसके बाद सभी सरकारी विभागों ने रिक्तियों को भरने की कवायद शुरू कर दी है. भारतीय रेल में ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी) के एक लाख पदों में 80 से अधिक पद रेल संरक्षा वर्ग के हैं. यात्री ट्रेनों को सुरक्षित चलाने का दायित्व इनके कंधों पर होता है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद अब ग्रुप-डी को ग्रुप-सी दर्जा दिया गया है. वहीं, रिटर्न टेस्ट और फिजिकल में पास हुए उम्मीदवारों को जून 2023 तक नियुक्ति दे दी जाएगी.

 

Related Post

Collector

कलेक्टर ने सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

Posted by - July 20, 2022 0
नारायणपुर: कलेक्टर (Collector) ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़िया जनजाति के 7 युवक-युवतियों सहित…
Uttarakhand Board

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : सौ प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे

Posted by - April 30, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (Uttarakhand Board) की ओर से मंगलवार को घोषित 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फिर…
JMLU

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ बदलाव

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMLU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम शनिवार को…
Summer vacation

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में 1 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा

Posted by - May 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024…