राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार… हम बेकार

674 0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। इस बार राहुल गांधी ने बीजेपी की आय को लेकर सवाला उठाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी की आय 50 फीसदी बढ़ी। लेकिन आपकी यानी आम जनता की आय कितनी बढ़ी।दरअसरल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीजेपी की इनकम एक साल में 50 फीसदी बढ़ी है। वित्त वर्ष में बीजेपी की आय 2,410 करोड़ से बढ़कर 3,623 करोड़ तक बढ़ी, 2019-20 में बीजेपी का खर्च 1,005 करोड़ से बढ़कर 1,651 करोड़ हो गया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- बोलो अब की बार… हम बेकार, एक अन्य यूजर ने लिखा- घर का कूलर..टीवी..फ्रीज मोटरसाईकिल..बेचकर घी पीना..’मॉनिटाइजेशन’ कहलाता है ? एडीआर की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसी टाइम पीरियड में विपक्षी दल कांग्रेस को 682.21 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले, जो BJP से पांच गुना कम है, हालांकि रिपोर्ट कहती है कि इस दौरान कांग्रेस ने अपना खर्च 998.158 करोड़ रुपये बढ़ा दिया।

रिपोर्ट से पता चला है कि 2018-19 और 2019-20 के बीच बीजेपी की आय 50 प्रतिशत या 1,213.20 करोड़ रुपये बढ़ी।  ये 2,410.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,623.28 करोड़ रुपये हो गई।  वहीं कांग्रेस पार्टी की आय 2018-19 में 918.03 करोड़ रुपये से लगभग 25 प्रतिशत घटकर 2019-20 में 682.21 करोड़ रुपये हो गई।

मुख्यार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता

वहीं सबसे दिलचस्प बात शरद पवार की NCP के लिए भी है, जिसने वित्त वर्ष 19-20 के दौरान 85.583 करोड़ रुपये की आय हासिल की।  आय में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी NCP की ही हुई है।  वित्त वर्ष 18-19 में NCP की आयव50.71 करोड़ रुपये थी।  इस तरह NCP की आय में 68.77 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Related Post

Yogi_Adityanath with suresh khanna

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना का आकार है UP Budget 2021-22 : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश…
Yogi

डिप्लोमाहोल्डर्स के साथ डिग्रीहोल्डर ग्रेजुएट्स को भी रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार

Posted by - August 22, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने डिप्लोमाहोल्डर एवं सभी स्ट्रीम्स में डिग्रीहोल्डर युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार…
CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

Posted by - January 4, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा…

प्रदेश में विकास का बिछा जाल, हर घर पहुंची विकास की रौशनी : केशव मौर्य

Posted by - November 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला…