RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

अब RSS को नहीं कहूंगा संघ परिवार, फैमिली जैसे लक्षण नहीं : राहुल गांधी

1172 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब वह आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहेंगे, क्योंकि उसमें फैमिली जैसे लक्षण नहीं हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर अपने भाषणों में आरएसएस को निशाने पर लेते रहे हैं। वहीं, चुनावी रैलियों के दौरान भी उन्होंने नागपुर का नाम लेकर कई बार आरएसएस को आड़े हाथों लिया।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी
  • संघ पर एक विशेष विचार को आगे बढ़ाने का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
बता दें कि आरएसएस को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi)  ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मानना है कि आरएसएस व संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं। परिवार में महिलाएं होती हैं। बुजुर्गों के लिए सम्मान होता है। करुणा और स्नेह की भावना होती है, जो आरएसएस में नहीं है। अब आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहूंगा।’

 

चुनावी रैली में भी साधा था निशाना

बता दें कि असम में चुनावी रैली के दौरान भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरएसएस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नागपुर की एक शक्ति पूरे देश को नियंत्रित नहीं कर सकती। नागपुर से असम को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। वहीं, तमिलनाडु में उन्होंने कहा था कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे।

आरएसएस पर लगाया था यह आरोप

गौरतलब है कि अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक वर्चुअल कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुए एक संवाद के दौरान राहुल गांधी(Rahul Gandhi)  ने आरोप लगाया था कि आरएसएस अपने द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों का इस्तेमाल विश्व के बारे में एक विशेष विचार को आगे बढ़ाती है जैसे पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी मदरसे करते हैं।

Related Post

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दुबई के हैकिंग ग्रुप का है हाथ

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की…
CM Dhami

धामी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए गठबंधन के नेता चुने जाने पर दी बधाई

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को…
डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से सम्मानित

केजीएमयू : डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से किया गया सम्मानित

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोफेसर डॉ सूर्यकान्त को ‘निशान-ए-उर्दू अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया है।…
जैकलीन फर्नांडीस का हॉट योगा

जैकलीन फर्नांडीस का हॉट योगा VIDEO हो रहा है वायरल, फैंस हुए बोल्ड

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह योग करती नजर…