राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने

1250 0

जयपुर। चुनाव की खींच तान के बीच सभी पार्टियां जहाँ अपने-अपने स्तर पर जुटी हुई हैं वही कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सह प्रभारियों से नाराज़गी जताते हुए कहा है कि “आपको राजस्थान में पार्टी को जितवाने के लिए भेजा गया है, न कि हरवाने के लिए।”

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के चार सह प्रभारी तरुण कुमार, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल और काजी निजामुद्दीन की ग्राउंड रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। राहुल ने इन्हें फटकार भी लगाई।

इसमें सुधार के लिए राहुल ने सभी सह प्रभारियों से 110 सीटों के लिए नए सिरे से पैनल तैयार करने और युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधित्व दिए जाने के निर्देश भी दिए। राहुल ने दो दिन पहले केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक में ये निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल ग्रेटर नोएडा का छात्र के आतंकी बनने का दावा

साथ ही साथ चारों सहप्रभारियों को टिकट बंटवारे पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। ये पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। प्रत्येक सह प्रभारी को 50 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। सीईसी की मीटिंग में चारों सहप्रभारियों ने जो ग्राउंड रिपोर्ट दी, उसमें और स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट में काफी अंतर था। बताया जा रहा है कि सह प्रभारियों की रिपोर्ट में कई पैराशूट प्रत्याशियों के अलावा संगीन आपराधिक आरोप वालों को भी टिकट देने की सिफारिश कर दी गई है।

इतना ही नहीं बल्कि राहुल को ये भी जानकारी मिली कि एक सह प्रभारी ने तो खुद के बजाय अपने रिश्तेदार विधायक से पूरा काम कराया। ऐसे लोगों को भी प्रत्याशी के तौर पर पेश किया गया, जिन्होंने पिछले पांच साल में पार्टी के लिए काम ही नहीं किया। इस पर राहुल नाराज हो गए और नई लिस्ट मांगी।

Related Post

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म साबित हुई सुपरहिट, जानें क्या रही पहले दिन की कमाई

Posted by - May 11, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्कl पुनीत मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म…

सरकार के फैसले पर भड़के स्टार्स, पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Posted by - September 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई के आरे इलाके में पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ लगातार विरोध हो…
CM Yogi

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीराम चित्रांकित केसरिया ध्वजा लहराते, झूमते-नाचते युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे। सीएम की सवारी…
गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…