Shivangi Singh

वाराणसी की बेटी शिवांगी सिंह उड़ाएगीं राफेल जेट,रचा इतिहास

1517 0

वाराणसी। हरियाणा के अंबाला स्थित राफेल की 17 गोल्‍डन एरो स्‍क्‍वाड्रन को पहली महिला पायलट मिल गई है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह, इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की पहली महिला पायलट हैं, जिन्‍होंने राफेल की अंबाला स्थित स्‍क्‍वाड्रन को ज्‍वॉइन करने की तैयारी कर ली है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह  अंबाला पहुंच चुकी हैं।

लखनऊ के कॉफी हाउस ने संभाला इम्युनिटी बढ़ाने का जिम्मा

राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में इकलौती और पहली महिला फ्लाईट लेफ्टिनेंट वाराणसी की शिवांगी सिंह शामिल हुई हैं। बिटिया की सफलता पर न केवल घरवालों, बल्कि पूरे शहर को नाज है। वाराणसी के फुलवरिया स्थित शिवांगी के परिवार में जश्न का माहौल है।

टूर एंड ट्रैवेल का काम करने वाले शिवांगी के पिता कुमारेश्वर सिंह की बड़ी बेटी ने साल 2017 में भी इतिहास रचा था। जब वह वायु सेना में फाइटर विमान उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में एक शिवांगी सिंह थीं। अब तीसरे साल ही उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत से एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। अब वह राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल हुईं है।

एक महीने के तकनीकी प्रशिक्षण में क्वालीफाई करने के बाद अब वह राफेल की टीम का हिस्सा बन गई हैं। पिता ने बताया कि एक दिन पहले ही बेटी से बात हुई है। बेटी पर हमे नाज है। वह अन्य बेटियों के लिए एक नजीर बनी है।

Related Post

Savin Bansal

सीएम के प्रताप से जिला प्रशासन की जनहित में निर्णय श्रृखंला, धमाकेदार एक्शन जारी

Posted by - August 7, 2025 0
देहरादून: ओगल भट्टा निवासी किरन देवी ने 01 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin…
Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है।…
Kedarnath,dhami

केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Posted by - April 26, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को केदारनाथ (Kedarnath) मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम…
Savin Bansal

डीएम ने बुजुर्गों के प्रति पुत्रवधु के कर्तव्य, पुत्रवधु के प्रति बुजुर्गों की जिम्मेदारी का कराया स्मरण

Posted by - October 5, 2025 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सम्मुख एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने पुत्र एवं पुत्र वधु को बेदखली…
S Jayshankar on Chabahar Day

वाणिज्यिक ही नहीं, मानवता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है चाबहार पोर्ट : एस जयशंकर

Posted by - March 4, 2021 0
नई दिल्ली। भारत ने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारा (आईएनएसटीसी) समन्वय परिषद की बैठक में सदस्य देश…