पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- मैंने ओबामा से कहा था कि मोदी को ‘सेकुलरिज्म’ याद दिलाएं

681 0

वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ इकनॉमिस्ट और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रोफेसर कौशिक बसु ने एक बड़ा खुलासा किया है। ‘द वायर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बसु ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीएम नरेंद्र मोदी को सेकुलरिज्म याद दिलाने को कहा था। बसु ने ओबामा से भाजपा की सरकार को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति भारत की पारंपरिक और सुस्थापित प्रतिबद्धता के बारे में याद दिलाने को कहा था।

मनमोहन सिंह के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके कौशिक बसु ने इस बात का खुलासा कारण थापर को दिए गए एक इंटरव्यू में दिया था। बसु ने राष्ट्रपति को सुझाव दिया कि उन्हें लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता के लिए भारत की पारंपरिक प्रतिबद्धता के मुद्दे को उठाना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक 2015 की गणतंत्र दिवस परेड में बराक ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। ओबामा की यात्रा के दौरान कौशिक बसु ने उनसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति भारत की पारंपरिक और सुस्थापित प्रतिबद्धता के बारे में याद दिलाने को कहा था। कौशिक बसु ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार का यह बयान मोदी सरकार के लिए एक बड़े झटके की तरह है।

वरिष्ठ पत्रकार कारण थापर को दिये गए एक इंटरव्यू में मनमोहन सिंह के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके कौशिक बसु ने बताया कि ओबामा की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को संक्षिप्त जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उस बैठक में कौशिक बसु ने सुझाव दिया था कि ओबामा को इस दौरे में भारत के नेताओं को इस महान विरासत की याद दिलनी चाहिए। बसु ने ओबामा से कहा था कि वे नेताओं से इसे संरक्षित करने का आग्रह करें।”

Related Post

AK Sharma

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2024 0
पहसा। रतनपुरा बाजार स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में सदस्यता महाअभियान के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा मंत्री एके…
Sakhi Niwas

नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित होंगे आवासीय केंद्र

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर…