पंजाब पुलिस ने नेब सराय में पकड़ा 100 करोड़ रुपये का ड्रग्स

860 0

दिल्ली (Delhi) के नेब सराय इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के मामले में कार्रवाई की गई है। इस मामले में नेब सराय थाने के SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

बताते चलें कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली के नेब सराय पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आने वाले एक फार्म हाउस पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में फार्म हाउस से कई करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी। वहां पर हेरोइन को पैकेटों में सील किए जाने का काम हो रहा था।

इस छापेमारी के बाद पंजाब के डीजीपी ने बाकायदा Tweet करके इस रेड का खुलासा किया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट करके कहा था कि दक्षिण दिल्ली में हुई छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की 17 किलो हेरोइन बरामद की गई। डीजीपी ने कहा कि होशियारपुर के एसएसपी की निगरानी में हुई इस रेड में अफगानिस्तान के 4 नागरिक भी गिरफ्तार किए गए।

पंजाब पुलिस की इस रेड की दिल्ली पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी। जिससे दिल्ली पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस अफसरों को यह बात नागवार गुजरी कि साउथ दिल्ली इलाके के फार्म हाउस में ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी तो इलाके के SHO को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। इसी मामले में डीसीपी साउथ ने SHO नेब सराय समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही फार्म हाउस मामले में पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत मामले की जांच करवाने का भी निर्देश दिया है।

Related Post

कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन हैं ?

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है,…
कोरोनावायरस

लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, ये विपक्ष की शरारत : सीएम योगी

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई तोड़फोड़ व आगजनी की घटना में सख्त प्रतिक्रिया दी…

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब ‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा

Posted by - August 6, 2021 0
केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम…