पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 50-50 लाख का मुआवजा

643 0

लखनऊ। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ हवाई अड्डे पर कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से, मैं (लखीमपुर खीरी में) किसानों और पत्रकार के परिवारों के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा करता हूं। बघेल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर ही किसानों के परिजनों के लिए अपने राज्य की तरफ से 50-50 लाख रुपये की मुआवजे का ऐलान किया है।

सीएम चन्नी ने किया ट्वीट

लखनऊ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया, हम मारे गए किसानों के परिवारों के साथ खड़े हैं। पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं।

बता दें कि यूपी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत मिली है। इसमें छ्त्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सचिन पायलट शामिल हैं। राहुल लखनऊ पहुंच चुके हैं, यहां से राहुल पहले सीतापुर जाएंगे, फिर वहां से प्रियंका के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी निकलेंगे। सीतापुर से राहुल-प्रियंका को लखीमपुर ले जाने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है।

लोगों को पांच-पांच के समूह में जाने की अनुमति- प्रशांत कुमार

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया था, मगर अब वहां पर लोगों को पांच-पांच के समूह में जाने की अनुमति दे दी गई है। जो भी व्यक्ति जाना चाहें वहां जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शांति व्यवस्था हर हालत में बनाए रखने का है और उसकी मंशा किसी के आवागमन को बाधित करने की नहीं थी जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे, वे लखीमपुर खीरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही थे।

Related Post

CM Dhami

राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

Posted by - April 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों और सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने के…
Vartika Singh

इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह (Vartika Singh) को MP/MLA कोर्ट से झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Posted by - February 21, 2021 0
सुलतानपुर। इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह (Vartika Singh) को शनिवार को MP/MLA कोर्ट सुलतानपुर से तगड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री…
International Cricket stadium

अर्ध चंद्राकार स्टेडियम के अनोखे वास्तुशिल्प में डमरू, बेलपत्र और त्रिशूल देखेगी दुनिया

Posted by - September 21, 2023 0
वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बाद अब वाराणसी में बनने जा रहे नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium)…
CM Yogi

2014 के पहले सरकारें तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चढ़कर भारत की आस्था से करती थीं खिलवाड़ः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी दौरे के दूसरे और अन्तिम दिन मंगलवार को बारिश के…
CM Dhami

पूर्व CM खंडूरी को धामी की श्रद्धांजलि, बोले— उत्तराखंड ने खोया जनप्रिय और दूरदर्शी नेता

Posted by - May 19, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्वर्गीय मेजर जनरल Bभुवन सिंह खंडूरी…