पुलवामा हमला: सलमान, अक्षय और अमिताभ समेत कई दिग्गज मदद के लिए आये आगे

1560 0

मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के परिवार की मदद के लिए देश के कोने-कोने से लोग आगे आ रहे हैं। क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज आर्थिक रुप से मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान, अक्षय और अमिताभ समेत कई दिग्गज मदद के लिए आगे आये हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बॉलीवुड के इस कदम की तारीफ की है।

ये भी पढ़ें :-पुलवामा आतंकी हमले के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर हुए सिद्धू 

आपको बता दें अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से ‘भारत के वीर’ नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है। अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा है, “पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का. इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए।

ये भी पढ़ें :-पुलवामा आंतकी हमले में मुंबई फिल्म सिटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन, मनाया काला दिवस 

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन भी शहीद के परिवारों की मदद के लिए आगे आए. बिग बी जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन 2 करोड़ की राशि डोनेट कर रहे हैं।

Related Post

सोनाली गुप्ता की नई किताब 'हैपिट्यूड' लॉन्च

सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च, ‘तान्हा जी’ फेम विपुल गुप्ता पहुंचे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली।‘गो बियॉन्ड स्पोर्ट्स’ की फाऊंडर और खेल उद्यमी सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च हुई है। लॉन्चिंग के…
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने वेब सीरीज टीजर किया शेयर, बोलीं- सब बदलेगा, समय, लोग और लोक

Posted by - April 21, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं। वह पिछली बार फिल्म जीरो में…
swara bhasker

रिया चक्रवर्ती की ट्रोलिंग को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली।रिया चक्रवर्ती को लेकर इस वक्त लगातार चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता…