प्रसपा ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी

भाजपाई दिग्गजों से मोर्चा लेने को प्रसपा ने इन चार सीटों पर खेला बड़ा दांव

1339 0

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ मैदान में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर रही हैं। आज यानी सोमवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है वहीँ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने चार और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें हमीरपुर से अरविंद कुमार प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया ‘झांसा पत्र’, कहा- सरकार का मंत्र, झांसों में फांसो 

आपको बता दें प्रसपा की तरफ से जारी सूची में फूलपुर और इलाहाबाद के अलावा झांसी और हमीरपुर से भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। झांसी से जगत विक्रम सिंह को मैदान में उतारा है।इन जगहों पर प्रसपा पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो के दौरान लगे ‘अखिलेश जिन्दा बाद के नारे’ 

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद से बीजेपी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ शिवपाल सिंह यादव ने अभिमन्यु सिंह पटेल को मैदान में उतारा है जबकि फूलपुर से उन्होंने प्रिया सिंह को उम्मीदवार बनाया है।वही ये भी बता दें 11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर मतदान होगा।

Related Post

Maha Kumbh 2025

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छ महाकुंभ मेले की पहल

Posted by - November 13, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार संगमनगरी प्रयागराज में सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ (Maha Kumbh)  को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए…
CM Yogi

महाकुम्भ में स्वास्थ्य विभाग का दस्ता लगातार करे भ्रमण, पूछे लोगों का हाल, जरूरत हो तो उपचार कराए: मुख्यमंत्री

Posted by - January 7, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता…
Plantation

नगरीय निकायों में मियावाकी पद्धति से 24.7 लाख से अधिक वृक्षारोपण, 926082 वर्ग मीटर क्षेत्र हुआ हराभरा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ : सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शहरी हरित विकास की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित…