दिग्विजय सिंह

शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हुई हल, बधाई सुप्रिया: दिग्विजय सिंह

911 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सबको चौंकाते हुए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य में शनिवार को सरकार बना ली है। राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में हुए इस उलटफेर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक ट्विट किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उलटफेर की वजह से शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हल हो गई है। सुप्रिया सुले को बधाई।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के घटनाक्रम के कारण पवार के उत्तराधिकारी की समस्या का हल हो गई है। उन्होंने लिखा कि एनसीपी के 54 में से 53 शरद पवार जी के साथ रहेंगे। अजीत पवार अकेले रह जाएंगे। शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या भी हल हो गयी। बधाई सुप्रिया।

बीजेपी वह पारस पत्थर है जिसको छूने से भ्रष्ट भी हो जाता है ईमानदार

ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री दो आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। अजित पवार का एनसीपी छोड़ भाजपा का पल्ला पकड़ने का कारण समझे? अमित शाह व मोदी के सबसे ताकतवर हथियार प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी हैं। भाजपा पारस पत्थर है उसके छूने से भ्रष्ट भी ईमानदार हो जाता है।

महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर मोहन भागवत की कोई टिप्पणी नहीं आई?

कांग्रेस नेता ने कहा कि फडणवीस ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया है। जिन्हें उन्होंने जेल भेजने का वादा किया था। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर मोहन भागवत की कोई टिप्पणी नहीं आई। देश उनसे जानना चाहता है कि जिन अजित पवार को देवेंद्र फडणविस ने जेल भेजने का जनता से वादा किया था अब उन्हें उप-मुख्य मंत्री बनाया, क्या यह अनैतिक नहीं है? क्या इसी रास्ते से संघ राष्ट्र निर्माण करना चाहता है?’

Related Post

Property registration will be authenticated using Aadhaar.

यूपी में संपत्ति रजिस्ट्री होगी आधार से प्रमाणित, फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगेगी रोक

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार संपत्ति पंजीकरण (Property Registration) व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और…
Vipin Singh

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों का हौसला बढ़ा रहे BJP विधायक विपिन सिंह

Posted by - March 9, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह मंगलवार को जिला अस्पताल समेत अपने क्षेत्र के कई वैक्सीनेशन सेंटरों…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री का बड़ा बयान, बोले- OBC आरक्षण के पक्ष में है योगी सरकार

Posted by - December 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव-2022 (Nikay Chunav) के सम्बंध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ द्वारा निकाय…
CM Dhami

चारधाम यात्रा व्यवस्था संभालने के मोर्चे पर लगी मुख्यमंत्री की टीम

Posted by - May 17, 2024 0
देहरादून। राज्य में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के शुरुआती चरण में उमड़ रही अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के साथ…