प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणापत्र, छात्राओं को स्मार्टफोन-स्कूटी देने का वादा

534 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने के साथ महिलाओं को और कई तोहफे देने का ऐलान किया है।

प्रियंका ने महिलाओं से किए गए बड़े वादे

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

कांग्रेस का नया नारा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस करके कहा कि यूपी में कांग्रेस 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा बस चलता तो हम 50 फीसदी टिकट देते।

उत्तर प्रदेश की सत्ता से 32 सालों से बाहर कांग्रेस को दोबारा से वापसी के लिए प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों को साधने के बड़ा सियासी दांव चल दिया है। कांग्रेस 40 फीसदी टिकट देती है तो सूबे की 403 सीटों में से करीब 160 महिला कैंडिडेट मैदान में होंगी। यूपी की सियासत में महिला वोटर काफी अहम हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के इस नए दांव को नौकरी पेशा वर्ग की महिलाओं और गृहणियों को आकर्षित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की इस घोषणा को जन-जन तक पहुंचाने और इंटरनेट मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट करने की अपील की है। बता दें कि निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहली जनवरी, 2021 को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 14.585 करोड़ थी जिसमें 6.7 करोड़ महिलाएं थीं।

Related Post

AK Sharma

बिजली चोरी को हरहाल में रोका जाए, राजस्व हानि बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विद्युत व्यवस्था की कमियों को दूर कर विद्युत…
Roshan Jacob

इन्वेस्ट यूपी के जरिए निवेशकों को व्यवसायिक भूखण्डों का आफर देगा एलडीए: रोशन जैकब

Posted by - July 20, 2022 0
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण अब अपनी बड़ी व्यवसायिक सम्पत्तियों को काॅरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर बेचेगा। इसके लिए विभिन्न योजनाओं…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का स्वयं करेंगे निरीक्षण

Posted by - November 17, 2025 0
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम 25 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।…
Seva Parv

सभी जनपदों में किया जाएगा पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाए जाएंगे पौधे

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या में पौधरोपण (Plantation) कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री…