priyanka gandhi

पीएम आवास निर्माण के लिए प्रियंका ने किया ट्वीट, कहा – यह वक्त घर बनवाने का नहीं

1037 0

नयी दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच हो रही प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने बड़ा बयान जारी किया है। प्रियंका ने कहा, सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रधानमंत्री आवास (PM Awas) निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस समय संसाधनों का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए किया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट किया, “ जब देश के लोग ऑक्सीजन, वैक्सीन, हॉस्पिटल बेड, दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं तब सरकार 13,000 करोड़ से पीएम का नया घर बनवाने की बजाए सारे संसाधन लोगों की जान बचाने के काम में डाले तो बेहतर होगा। इस तरह के खर्चों से पब्लिक को मैसेज जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दिशा में हैं।”

IPL 2021 प्रेमियों को बड़ा झटका, BCCI ने उठाया ये कदम

इससे पहले पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस परियोजना को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि देश में कोरोना से दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और मृतकों की संख्या दो लाख 19 हज़ार से ज्यादा हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति है तो ऐसे में प्रधान मंत्री यानी मोदी जी का नया घर, पी.एम दफ़्तर, मंत्रियों के दफ़्तर, संसद बनाना ज़रूरी है या जीवन रक्षक दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पताल बेड उपलब्ध कराना।

Related Post

Atiq-Ashraf Shootout

गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग देगी सरकार

Posted by - April 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) अब ग्राम प्रधानों, खंड…
Harak Singh Rawat

सिविल और रिजर्व वन क्षेत्र के फेर में न पड़ें, जिम्मेदारी समझें-मंत्री हरक सिंह

Posted by - April 5, 2021 0
श्रीनगर। वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए वन मंत्री हरक सिंह रावत  (Harak Singh Rawat) ने वन विभाग के अधिकारियों…
CM Vishnu dev Sai

युक्तियुक्तकरण व शिक्षकों की भर्ती कर दूर करेंगे कमी : सीएम साय

Posted by - July 22, 2024 0
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ व‍िधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के पहले दिन साेमवार काे सदन में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने…
Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

Posted by - December 20, 2025 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं…