Priyanka Chopra will replace Alia in the film RRR

फिल्म ‘आरआरआर’ में आलिया को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है सच्चाई

1208 0

नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ किसी न किसी वजह से खबरों में रहती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में     नज़र आने वाली हैं। वहीं आलिया के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो फेमस कलाकार राम चरण और N. T. Rama Rao Jr. भी दिखेंगे।

मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न में होगी इन तीन नए एक्टर्स की एंट्री

हाल ही में खबरें आईं कि ‘आरआरआर’ से आलिया भट्ट को रिप्लेस किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक आलिया को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।

आलिया की टीम के ही किसी सदस्य ने पिकंविला से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह दरकिनाकर कर दिया। वेबसाइट से बात करते हुए सदस्य ने बताया, ‘आलिया अभी भी आरआरआर का हिस्सा हैं। बल्कि वो तो अपने रोल की तैयारी में लगी हुई हैं। फिल्म के लिए वो तेलुगु भी सीख रही हैं। अभी कोविड 19 की वजह से फिल्म की शूटिंग में कुछ वक्त के लिए ब्रेक लग गया है, लेकिन टीम जल्द ही आलिया के साथ शूटिंग करने का इंतज़ार कर रही है’।

एक दूसरे सदस्य ने बातचीत में बताया, ‘आलिया की रेप्युटेशन को नुकसान पंहुचाने के लिए  यह रिपोर्ट प्लान की गई है। राजामौली ने आलिया को उनके टैलेंट की वजह से साइन किया है। उनके बैकग्राउंड को देखकर नहीं, और वो अपने फैसले पर बने रहेंगे।

सोनू सूद ने 20 हजार प्रवासी कामगारों को नोएडा में किया घर ऑफर

इस फिल्म में आलिया लीड एक्ट्रेस रोल में दिखेंगी। जो कुछ हो रहा है वो देखने में बहुत दुखद है’। आपको बता दें  कि हाल ही में आलिया की फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसे लोगों ने जमकर ट्रोल किया। आलम यह था कि ट्रेलर को लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक किया गया। इसके अलावा आलिया ‘बृह्मास्त्र’, ‘तख़्त’, ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ में भी नज़र आने वाली हैं।

Related Post

सनी देओल ने नामांकन दाखिल किया

लोकसभा 2019: गुरदासपुर में सनी देओल ने भाई की मौजूदगी में किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के दंगल में भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने गुरदास लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।…
Rakul Preet Singh

दिल्ली हाईकोर्ट में रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मैं न शराब पीती हूं और न धूम्रपान करती हूं

Posted by - September 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य को बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने…