Priyanka Chopra

‘देसी गर्ल’ ने दिखाई अपनी ‘नन्ही परी’ की पहली झलक

667 0

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीती रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) पर तस्वीर साझा कर अपनी बेटी मालती जोनस चोपड़ा की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। रविवार को जब पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही थी, तब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी बेटी का घर में स्वागत कर रहे थे।

उनकी बेटी पूरे 100 दिन बाद घर आई है। इसकी वजह से यह मदर्स डे प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक (Nick) के लिए स्पेशल रहा। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में बैठे हुए हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इस तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

प्रियंका ने लिखा-‘इस मदर्स डे (Mother’s Day) पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई । प्रत्येक परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारे लिए बीते कुछ महीने चुनौतीपूर्ण रहे। पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हम लॉस एंजिल्स के रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। हमारी जिंदगी का अगला अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। मम्मी और डैडी तुमसे प्यार करते हैं।’

शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा पर लुटाया प्यार

प्रियंका (Priyanka Chopra) की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया।

दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं।

काजल अग्रवाल ने दिखाई अपने लाडले की पहली झलक

Related Post

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी, बोले- शहर को किसकी नज़र लगी?

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले से मशहूर शायर राहत इंदौरी काफी दुखी हैं।…
फिल्म भारत

फिल्म ‘भारत’ : ‘इश्क दी चाशनी’ गाने में सलमान व कटरीना की दिखी शानदार केमिस्ट्री

Posted by - May 1, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का रोमांटिक ट्रैक ‘चाशनी’ रिलीज हो गया है। विशाल शेखर की इस…