priyanka gandhi

हार्दिक की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, लोगों की आवाज उठाने वाले को बीजेपी बता रही है देशद्रोही

894 0

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की आवाज उठाने वाले को भाजपा देशद्रोह बता रही है।

हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी, भाजपा इसको बोल रही है ‘देशद्रोह’ 

प्रियंका गांधी ने ट्विटर किया कि युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसको ‘देशद्रोह’ बोल रही है।

देशद्रोह मामले में गिरफ्तारी के बाद हार्दिक को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद फिर 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 2015 के देशद्रोह के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। हार्दिक पटेल को अहमदाबाद जिले के विरमगम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी राजदीप सिंह जाला (साइबर क्राइम) ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की

डीसीपी राजदीप सिंह जाला (साइबर क्राइम) ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद हार्दिक पटेल को गिरफ्तार किया गया। हार्दिक पटेल को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 अगस्त, 2015 को अहमदाबाद में पटेल समुदाय की रैली में हुई हिंसा के बाद स्थानीय क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।

लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जुलाई 2016 में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। नवंबर, 2018 में हार्दिक पटेल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायधीश बीजी गनात्रा ने सरकार की याचिका को स्वीकार करने के बाद हार्दिक पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

Related Post

राहुल गांधी

किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Posted by - January 9, 2019 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में बुधवार यानि आज किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…
CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है,…
CM Dhami

धामी सौंपेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के 528 लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी

Posted by - May 16, 2023 0
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Avas Yojna) के तहत रोशनाबाद में इंद्रलोक फेज 2 में…
Savin Bansal

Time & Cost overruns  की जिम्मेदारी विभाग और कार्यदायी फर्म  कीः डीएम

Posted by - December 17, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी श्रीमती कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया…

भावनाओं और तकलीफों को साझा करने में एक अलग ही अहसास है – सलमान खान

Posted by - September 1, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम…