हनीमून के लिए इस जगह को चुना है प्रियंका और निक जोनस ने

1145 0

ओमान। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ हनीमून के लिए ओमान पहुंच गई हैं जहाँ से उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ हनीमून पर रवाना हो गई हैं। ख़बरों के मुताबिक, दोनों ओमान में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में समंदर किनारे रेत पर दोनों के नाम लिखे हैं। वहीं, निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों मूवी देख रहे हैं।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार प्रियंका हनीमून से लौटकर अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करने अहमदाबाद जाएंगी। इसके अलावा उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वो दोबारा पति के साथ 27 दिसंबर को हनीमून के लिए रवाना होंगी। वे जनवरी के पहले हफ्ते में लौट आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले पिगीचोप्स बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन ऑर्गेनाइज करेंगी।

Related Post

Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से पूछा ‘रसोड़े में कौन था?’ मिले मजेदार जवाब  

Posted by - August 26, 2020 0
नई दिल्ली । जैसा कि कोकिलाबेन के रैप वीडियो और (‘Who was in the cook?’ )’रसोड़े में कौन था?’ डायलॉग…
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई। बालीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर…

बर्थडे स्पेशल: पहली बार गौरी को देखकर फिदा हो गए थे शाहरुख, ऐसी है प्रेम कहानी

Posted by - October 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज गौरी खान और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की दिलचस्प जोड़ियों में गिनी जाती है. गौरी…